समायापुरम मरियम्मा मंदिर, श्रीरंगम शहर में स्थित है और तिरूचिरापल्ली जिले का हिस्सा है। इस मंदिर में हर साल हजारों पर्यटक सैर करने आते है। रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को यहां विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। भक्त यहां आकर विशेष प्रकार की मिठाईयां चढ़ाते है। साथ ही मंदिर में आटा, घी, दाल और गुड़ चढ़ाने की भी परम्परा है। यहां बनने वाली मिठाई मविलाकुमावू, इन देवता की पंसदीदा मिठाई है।
इस मंदिर में सभी धर्मो के लोग आ सकते है। हर वर्ष यहां रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। अप्रैल और मई माह में इस यात्रा का करवाया जाता है। यहां का अन्य प्रसिद्ध त्यौहार फूल उत्सव है जो फरवरी और मार्च के महीने में होता है। फूल उत्सव को वोचोरिथाल भी कहा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications