श्री रंगनाथ स्वामी मंिदर, श्रीरंगम में स्थित एक पवित्र हिंदू धर्म स्थल है। यहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भगवान को रंगनाथन के रूप में पूजा जाता है, इन्हे भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। यह मंदिर, द्रविण शैली में बना हुआ है जिसमें संतों द्वारा कई महिमाएं का वर्णन किया गया है जो दिव्यप्रबंध को उजागर करते है।
इस मंदिर में पहले 108 दिव्य दिसाम लिखे है जिन पर भगवान विष्णु को बनाया गया है। यह मंदिर, दक्षिण भारत के प्रसिद्ध वैष्णव मंदिरों में से एक है, इस मंदिर से कई कहानियां और कथाएं जुड़ी हुई है। यह मंदिर बेहद राजसी ढंग से निर्मित है और इसका लोकेशन भी अच्छी है। यह मंदिर, शक्ति और साधना का प्रतीक है।
इस मंदिर को प्राचीन काल से ही प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना हुआ है, यहां पर डच, पुर्तगाली और अंग्रेजों ने कई बार आक्रमण किया। इस मंदिर ने कई संकट झेले है।



Click it and Unblock the Notifications