पूर्णा नदी के किनारे स्थित नवसारी सूरत के दक्षिण में 30कि.मी. की दूरी पर है और वर्तमान में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। 1142ई. में पारसी लोगों के यहाँ आकर बसने के कारण नवसारी बहुत प्रसिद्ध है। अग्नि मंदिर या आतश बेहराम और अन्य छोटी अगियारियाँ, पाश्र्वनाथ मंदिर, प्रसिद्ध सईद सादत की दरगाह आदि नवसारी में घूमने के लिए कुछ स्थान हैं।
टाटा उद्योग समूह के संस्थापक और भारतीय इस्पात उद्योग के अग्रणी श्री जमशेदजी टाटा भी नवसारी से थे। आज उनका घर एक संरक्षित स्मारक है।



Click it and Unblock the Notifications