बुनिंग चारागाह जिसे एन-पिउलोंग घाटी भी कहा जाता है तामेंगलांग जिले का एक अन्य प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। तामेई जिले में स्थित बुनिंग चारागाह छोटे असमान पहाड़ों का एक खंड है। इन चारागाहों में उगने वाले कई प्रकार के आर्किड इसे खासकर गर्मियों के दौरान, लगभग जून के महीने में, बहुत सुंदर बनाते हैं। एन-पिउलोंग में जंगली लिली भी उगती हैं।
हूलोक, गिब्बन एवं लोमड़ियाँ आदि बुनिंग चरागाहों में देखे जा सकते हैं। यह आसानी से कहा जा सकता है कि बुनिंग चारागाह वनस्पतियों एवं प्राणियों का एक नज़ारा है जो आपको हर जगह देखने को नहीं मिलता। बुनिंग चारागाह ऐसा स्थान है जिसने मणिपुर में तामेंगलांग जिले को एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बना दिया है।
जब गर्मियों की शुरूआत होने वाली होती है, वसंत ऋतु के दौरान ये चारागाह स्वयं को एक खूबसूरत दुल्हन की तरह सजा लेता है। आर्किड, जंगली लिली एवं कई अन्य छोटे छोटे रंगीन फूल इसे सजाते हैं एवं एक न भूलने वाला दृश्य उपस्थित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications