बराक नदी एवं इसके साथ सात जलप्रपात तामेंगलांग के सबसे अधिक भ्रमण किये जाने वाले क्षेत्रों में से एक है। ये सातों जलप्रपात पास पास हैं और इस क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाते हैं। तामेंगलांग जिले से बहने वाली बराक नदी जिले में पानी एवं सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। नदी के किनारे पर पिकनिक मनाना एक दिन की छुट्टी बिताने का सबसे उत्तम तरीका हो सकता है।
तामेंगलांग में पर्यटन अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है अत: ये सातों जलप्रपात कम या अधिक अछूते हैं एवं इस कारण इनकी सुंदरता और अधिक बढ़ जाती है। नीला हरा पानी, कोमल गड़गड़ाहट ध्वनि, पहाड़ियों से मैदानों पर गिरता हुआ ठंडा पानी ऐसे परिदृश्य उपस्थित करते हैं जिन्हें आप आसानी से भूल नहीं सकते। सच्चाई यह है कि ये सातों जलप्रपात एक साथ इस स्थान की सुंदरता को बढ़ाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications