राष्ट्रीय राजमार्ग 53 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 39 मणिपुर को देश के अन्य भागों से जोड़ते हैं। तामेंगलांग पहुँचने के लिए पर्यटकों को एनएच 53 पर पुरानी कछार रोड और तामेंगलांग खोंगसंग रोड द्वारा यात्रा करनी पड़ती है। इम्फाल से तामेंगलांग तक पहुँचने के लिए राज्य राजमार्ग भी हैं जिन पर राज्य परिवहन की बसें चलती हैं।