वसोटा और जयगड़ किले बहुत ही प्राचीन और एतिहासिक किले है। किसी ज़माने में ये बहुत ही लेकप्रिय थे, पर आज ये गुमनामी के अंधेरे में खोते जा रहे हैं।वसोटा किला कोयना वन्यजीव अभयारण्य के घने जंगलो में है। इसका निर्माण शीलहर राजवंश के राजा, राजा भोजराज ने किया था।
पर फिर इस पर शिवाजी महाराज का कब्ज़ा हो गया। इस किले को वग्रगड़ किले के नाम से भी जाना जाता है। इसे 3 किलों में बांटा गया है। वे है जुना वसोटा, नवीन वसोटा और नागेश्वर।
यह समुन्दरी तट से 1200 मीटर की ऊंचाई पर है। और इसके तीनों और पानी है। जिस किले में पहले राजा महाराजाओं का वास होता था आज वहां साप, भालू, लोमड़ी, शेर जैसे अन्य जानवर पाए जाते हैं। यहां ट्रैकिंग रोमांचक के साथ खतरनाक भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications