Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तवांग » मौसम

तवांग मौसम

साल के ज्यादातर महीनों में यहां का मौसम सामान्य ही बना रहता है। तवांग घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च और अक्टूबर का होता है, क्योंकि इस दौरान यहां का मासम काफी खुशगवार होता है।

गर्मी

मार्च से जून तक तवांग में गर्मी का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 22 डिसे के आसपास रहता है। आमतौर पर जून साल का सबसे गर्म महीना होता है।

मानसून

तवांग में जुलाई से सितंबर तक मूसलाधार बरसात होती है। इस दौरान मौसम में काफी नमी रहती है।

सर्दी

नवंबर से फरवरी तक तवांग में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान यहां का तापमान शून्य के आपसपास पहुंच जाता है। न्यूनतम तापमान जहां -13 डिसे तक गिर जाता है, वहीं अधिकतम तापमान 10 डिसे तक पहुंच जाता है। सबसे ज्यादा ठंड जनवरी के महीने में पड़ती है।