कैलाशनाथर मंदिर गुफा, सुरूली झरने के पास में स्थित है। यह मंदिर गुफा, समुद्र स्तर से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। तमिल महाकाव्य सिलाप्पाथीकरम में कहा गया है कि आदिकाल के दौरान इस मंदिर गुफा में त्यौहारों का आयोजन किया जाता था। इस मंदिर में एक प्राकृतिक झरना भी है जिसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। मंदिर गुफा के पास के इलाके में 17 वीं शताब्दी के मुस्लिम संत अबुबैकर मस्तान के नाम पर एक दरगाह स्थित है। यहां श्रद्धालु, शनिवार के दिन श्रद्धा से दूध चढ़ाते है।



Click it and Unblock the Notifications