कुचानुर, यहां स्थित शनि मंदिर के कारण विख्यात है। माना जाता है कि यहां भगवान शनि निवास करते है। अत:, इस शहर का नाम भगवान शनि के नाम कुचानुर के नाम पर ही रखा गया। यह मंदिर काफी पुराना है और विद्धानों का मानना है कि यहां शनि देवता निवास करते है। यह मंदिर भगवान हनुमान को भी समर्पित है, इसके अलावा यहां पंचमुखी गणेश की मूर्ति भी स्थित है। यह मंदिर एक नदी के किनारे पर स्थित है। कुचानुर, थेनी से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां लगभग हजार दर्शनार्थी, देश के कई हिस्सों से आते है। हर साल श्रद्धालु शनि भगवान की आराधना करने यहां आते है।



Click it and Unblock the Notifications