सोथुप्पाराई बांध, वागारा नदी पर कोडाईकनाल पहाडी पर बना हुआ है। यह बांध, पेरियाकुलम से 12 किमी. दूरी पर स्थित है। यह एक शानदार पिकनिक स्थल है जहां परिवार और दोस्तों के साथ सैर के लिए जाया जा सकता है। यहां की सड़कों पर दोनो ओर आम के घने वृक्ष लगे हुए है। आम जनता बांध को काफी नजदीक से देख सकती है।
यहां एक सुंदर सा गार्डन भी स्थित है। इस बांध में कोडाईकनाल की बेरजाम झील से भी पानी आता है। इस बांध की जल क्षमता 2.831 मीटर क्यूम है। यहां से पेरियाकुलम की जनता को पीने के लिए पानी भी मिलता है। यह तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।



Click it and Unblock the Notifications