तीर्थ थोट्टी, थेनी से लगभग 19 किमी. की दूरी पर स्थित है और यहां से पेरियाकुलम 2 किमी. की दूरी पर है। मदुरई - कोच्चि मार्ग पर तीर्थ कोट्टी स्थित है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है जहां भगवान सुब्रमण्यम मंदिर स्थित है। यह मंदिर लगभग 1000 साल पुराना है।
तीर्थ थोट्टी का अर्थ होता है पवित्र जल का टैंक। यह प्राकृतिक जल टैंक, आसपास नीम के वृक्षों से घिरा हुआ है। इसी कारण इस टैंक को तीर्थ कोट्टी कहा जाता है। यह टैंक एक प्राकृतिक झरना है जो कभी भी सूखता नहीं है। इस टैंक के परिसर में एक मंडप भी है जहां के लिए सीढि़यां बनी हुई है। इसकी दीवार पर काफी नक्काशी बनी हुई है। यहां भगवान मुरूगन और विनायक की आराधना की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications