Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » तेनमाला » मौसम

तेनमाला मौसम

तेनमाला की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान होता है जो की दिसम्बर के महीने से फरवरी तक रहता है। हल्का मौसम और शांत वातावरण यात्रियों को विभिन्न बाहरी गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, बाईकिंग, नौकायन और पक्षी देखने के लिए प्रेरित करता है। सर्दी का समय इस इको टूरिस्म क्षेत्र में यात्रा करने के लिए आदर्श समय है।

गर्मी

गर्मी का मौसम यहाँ मार्च के महीने से शुरू होता है और मई के अंत होता है। इस मौसम के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। गर्मी के दिनों में यहाँ धुप असहनीय होती है, लेकिन रातें सुखद और सर्द होती हैं। गर्मियों के दौरान तेनमाला जाने वालों को सूती कपड़े ले जाने चाहिए।

मानसून

जब बारिश कि बूंदें यहाँ कि भूमि पर गिरती हैं तो यहाँ कि गर्मी शांत होती है। मानसून के बदल यहाँ जून से घिरना शुरू होते हैं और सितंबर तक यहाँ व्यापक वर्षा होती है। हल्का और सामान्य तापमान इस अवधि की विशेषता है। तेनमाला में भारी वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण होती है। मानसून के दौरान लगातार बारिश के कारण सड़कों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए मानसून के दौरान यहाँ यात्रा करने से बचें।

सर्दी

तेनमाला में दिसंबर के महीने से हल्की सर्दी शुरू होती है और फरवरी तक बढ़ जाती है। इस समय यहाँ तापमान ठंडा और जलवायु सुखदायक होती है। यह इस पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा का यह सबसे अच्छा समय है। सर्दियों में यहाँ बारिश की बूंदों से तापमान अचानक गिर जाता है इसलिए यात्रियों को सर्दी के कपड़े और स्वेटर साथ ले जानी चाहिए।