कैलासनाथर मंदिर हिन्दुओं के लिए पूजा का एक धार्मिक स्थान है तथा तमिलनाडु राज्य में थिन्गालुर गाँव में स्थित है। इस मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव है जिनकी पूजा यहाँ कैलासनाथर के रूप में की जाती है। इस मंदिर के परिसर में एक अन्य मंदिर भी है जो भगवान चंद्र को समर्पित है।
तमिल भाषा में में चंद्र को तिन्गल कहा जाता है। शायद इसी आधार पर इसका नाम पड़ा। यह मंदिर ठेठ तमिल शैली में बना हुआ है जिसमें एक राजगोपुरम है जो पांच स्तरों वाला है तथा इसके चारों ओर दो परिक्रमाएं चलती हैं। मंदिर में तमिल साहित्य कई टुकड़ों में रखा गया है जिसमें अप्पर द्वारा गाये गए छंद भी शामिल हैं।
हालाँकि अप्पर ने अपने छंदों में किसी भगवान का उल्लेख नहीं किया है अत: इस स्थान को पडल पत्र स्थलम में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता। यह मंदिर हिन्दुओं में बहुत लोकप्रिय है तथा प्रतिवर्ष यहाँ हजारों भक्त भगवान शिव तथा भगवान चंद्र का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं तथा अपने चंद्र दोषों को दूर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications