जम्बूलिंगेश्वर और अखिलेन्द्रेश्वरी मंदिर,तिरुवनैकवल में स्थित है और यह दोनों ही मंदिर चोल वंश के राजाओं द्वारा निर्मित है। इस मंदिर की दीवारों पर शिलालेख बने हुए है जो स्पष्ट रूप से बयां करते है कि वह चोल वंश के है। यह मंदिर लगभग 1800 साल पुराना है लेकिन आज भी इस मंदिर की स्थिति काफी बेहतर है।
जम्बूकेश्वरा गर्भगृह के नीचे पानी का एक स्त्रोत भी खोजा गया है। समय के साथ - साथ, जल का यह स्त्रोत खाली हो गया, इसे भरने का काफी प्रयास किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव के लिए इसी स्थान पर तपस्या की थी। इस स्थान पर देवी पार्वती ने अखिलेश्वरी देवी का रूप धारण किया था और जंगल में तपस्या शुरू कर दी थी।
उन्होने कावेरी नदी में एक शिवलिंग बनाई थी। जिस स्थान पर माता पार्वती ने तपस्या की थी, वहां वर्तमान में मंदिर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications