14वीं सदी से वीरूपक्ष गुफा का धार्मिक महत्व है। प्रारंभ में यह गुफा संत वीरूपक्ष देव के लिए लोकप्रिय थी, लेकिन अब भक्तों के बीच यह गुफा महर्षि रमण के कारण प्रसिद्ध है। 1899 से आरंभ करके 16 सालों तक महर्षि ने इस गुफा को अपना निवास स्थान बनाया था। वे 1916 में इस गुफा से बाहर आए थे। इस गुफा में रहते हुए उन्होंने ’सेल्फ इंक्वायरी’ और ’हू एम आई’ की रचना की थी।
श्री रमण महर्षि के अनुयायियों द्वारा इस गुफा को तीर्थस्थान की तरह महत्व देने का यह भी एक कारण है। अनेक लोग आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए इस गुफा में मेडिटेशन करने आते हैं।
वीरूपक्ष गुफा जाने का रास्ता श्री रमण आश्रम से होकर जाता है और आप रास्ते में स्कंदाश्रम को भी पार करते हैं। वीरूपक्ष गुफा पहुँचने के लिए आपके पास तिरुवन्नमलई मंदिर और अरुणाचलेश्वर मंदिर के रास्ते चलकर जाने का विकल्प भी है। कई भक्त तिरुवन्नमलई के मुख्य मंदिर से गुफा तक चलकर जाना पसंद करते हैं क्योंकि वे इसे तीर्थयात्रा का हिस्सा मानते हैं और श्रद्धेय संतों का सम्मान और श्रद्धांजलि देने का यह उनका तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications