थौबल जिला झीलों और नदियों के लिए जाना जाता है और प्रसिद्ध लोकतक झील इसी जिले में पड़ती है। वेईथाउ झील वेईथाउ को एक रोचक पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाती है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता में और भी इजाफा कर देती है। जिले के उत्तर में पड़ने वाली इस झील का निर्माण वेईथाउ हिल और पूर्व व पश्चिम में स्थित धान के खेतों से आने वाले पानी से हुआ है।
वेईथाउ झील इम्फाल-बर्मा मार्ग पर इंम्फाल से 16 किमी और थौबल जिला मुख्यालय से सिर्फ 3 किमी दूर स्थित है।
पहले वेईथाउ झील मछली की एक संकटग्रस्त प्रजाति ‘नगातोन’ का प्रजनन स्थल हुआ करती था। हालांकि जब यहां पर 1970 में चेकसाबी बांध का निर्माण हुआ तो झील से 'नगातोन' पूरी तरह से लुप्त हो गई। झील के आसपास अनानास के पौधे उगते हैं जो कि काफी प्रसिद्ध है।



Click it and Unblock the Notifications