तिरुपति हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया है परन्तु अभी तक यहाँ से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं हैं। वर्तमान में यहां से हैदराबाद, दिल्ली, विज़ाग, कोयम्बतूर, कोलकाता और मुंबई के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। हवाई अड्डा शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई है।