सिवान मलाई, तिरुपुर जिले के कान्गेयम से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। श्रद्धालू यहाँ भगवान मुरुगन की पूजा करने आते हैं। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है और हर साल थाईपूसम नामक त्यौहार मनाने हजारों की संख्या में भक्त गणों को आकर्षित करता है। “थिओरोटम” या कार फैस्टिवल जो इसी समय यहाँ मनाया जाता है, जो तीन दिनों तक चलता है।
यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, यहाँ तक सड़क मार्ग द्वारा या पर्वतारोहण के द्वारा या फिर पहाड़ी की तलहटी से चोटी तक मुश्किल सीढ़ियों के द्वारा चढ़ कर पहुँचा जा सकता है। इस मंदिर का ‘षष्टी उत्सव’ भी प्रसिद्ध है। यह बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है और कान्गेयम के आस-पास के लोगों लोगों को आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications