तिरुपूर कुमारन मेमोरियल स्टेचू (मूर्ती), एक स्वतन्त्रता सेनानी तिरुपूर कुमारन की याद में खड़ा किया गया था। वे तिरुपुर के रहनेवाले थे और तिरुपुर में एक शांतिपूर्ण असहयोग आन्दोलन पर लाठीचार्ज के दौरान ब्रिटिश पुलिस के द्वारा मारे गए थे।
तिरुपुर की मुख्य सड़क जो पूरे शहर की लम्बाई, चौड़ाई की बराबरी से फ़ैली हुई है, को तिरुपुर कुमारन का नाम दिया गया है। इनकी मूर्ती तिरुपुर के रेलवे स्टेशन के पास ही स्थित है। यह तिरुपुर का प्रमुख लैंड मार्क है और शहर के केंद्र के पास ही स्थित है।
जो लोग तिरुपुर जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें इसे देखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके लिए बहुत ज्यादा यात्रा की आवश्यकता नहीं है, ट्रेन से उतरने के तुरंत बाद इसे देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications