Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की 10 दिलचस्प बातें!

स्मारकीय भारत: कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की 10 दिलचस्प बातें!

कोलकाता में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल वहां के प्रमुख लैंडमार्क्स में से एक है। यह खूबसूरत रचना रानी विक्टोरिया के याद में बनायी गयी थी और आज यह कोलकाता का प्रमुख पर्यटक स्थल और म्यूज़ियम होने के लिए प्रसिद्ध है।

भारत के इस महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल की कई महत्वपूर्ण दिलचस्प बातें भी उल्लेखनीय हैं। चलिए आज हम विक्टोरिया मेमोरियल के इन्हीं कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं।

Victoria memorial

विक्टोरिया मेमोरियल
Image Courtesy:
Satwik.basu021088

1. इसकी वास्तुकला

इस इमारत की रचना ब्रिटिश और मुग़ल दोनों शैलियों को मिलाकर की गयी थी। इसे इंडो सारासेनिक रिवाइवल आर्किटेक्चर (हिन्द- अरबी नव वास्तुकला) के नाम से भी जाना जाता है, जो वास्तुशिल्प की एक शैली है और इसे 19 वीं सदी में ब्रिटिश सरकार द्वारा उपयोग किया जाता था।

2. इसकी नींव

विक्टोरिया मेमोरियल की नींव सन् 1906 में वेल्स के राजकुमार द्वारा रखी गयी थी।

Victoria memorial

विजय का दूत
Image Courtesy: Samitkumarsinha

3. विजय का दूत

विक्टोरिया मेमोरियल के केंद्रीय गुम्बद पर 'विजय के दूत' की प्रतिमा स्थापित है। बड़े से बॉल बेअरिंग पर स्थापित यह प्रतिमा हवा के साथ इधर-उधर घूमती है।

4. ताजमहल की झलक

ताज महल की तरह विक्टोरिया मेमोरियल भी मकराना संगमरमर से बनवाया गया है। यहाँ के गुम्बद और अन्य रचनाओं के रचनात्मक तत्व भी ताजमहल के ही डिजाईन की तरह हैं।

Victoria memorial

विक्टोरिया मेमोरियल
Image Courtesy: Bernard Gagnon

5. गुम्बद के आसपास की रचनाएँ

केंद्रीय गुम्बद के चारों तरफ आसपास कई रूपक(अल्गोरिकल) प्रतिमाएं स्थापित हैं जो कला, वास्तुशिल्प, दया, न्याय, ममता, शिक्षा और विवेक को दर्शाती हैं।

6. विक्टोरिया मेमोरियल में गैलरियां

विक्टोरिया मेमोरियल में 25 गैलरियां हैं। इन गैलरियों में मूर्ति गैलरी, राजसी गैलरी, सेंट्रल हॉल, पोर्ट्रेट गैलरी, हथियार और शस्त्रागार गैलरी और कोलकाता गैलरी हैं। म्यूजियम के अन्य प्रदर्शनियों में पुराने ज़माने के सिक्कों, स्टैम्प्स और नक्शों की प्रदर्शनी लगी हुई हैं।

Victoria memorial

मेमोरियल पर बनायीं गयीं प्रतिमाएं
Image Courtesy: Bernard Gagnon

7. प्रेसीडेंसी जेल का पहला स्थान

विक्टोरिया मेमोरियल की स्थापना से पहले इस जगह पर प्रेसीडेंसी जेल हुआ करता था। विक्टोरिया मेमोरियल को बनाने के लिए इसे ध्वस्त कर दिया गया और अलिपुर में इसका निर्माण किया गया।

8. भारत के लोगों द्वारा वित्तपोषित

इस बड़े रचना के निर्माण के लिए भारतियों द्वारा ही फण्ड जमा किया गया। पुरे देश से इसके लिए चंदा इकठ्ठा किया गया और जितने पैसे जमा हुए उन्हीं पैसों से इस शानदार मेमोरियल का निर्माण कराया गया। ब्रिटिश सरकार ने भी इस रचना के लिए कुछ फण्ड अपनी तरफ से जोड़े।

Victoria memorial

विक्टोरिया मेमोरियल का शानदार नज़ारा
Image Courtesy: Shirish Mulmuley

9. भारतीय स्वतंत्रता के बाद उपनिवेशवाद का अंत

1947, आज़ादी के बाद उपनिवेशवाद के अंत के बाद भारत में अंग्रेजों द्वारा स्थापित किये गए कई प्रतिमाओं और मूर्तियों को हटा दिया गया या भारतीय प्रतिमाओं से बदल दिया गया या विक्टोरिया मेमोरियल के बाग़ में ले जाया गया।

10. रहस्यमय लेखन

गेट के पास आप "VRI" लिखा हुआ देखेंगे जिसका मतलब शायद विक्टोरिया रेजाइना इम्पराट्रिक्स जिसका मतलब विक्टोरिया रानी और महारानी है। इसका मतलब यह हो सकता है कि विक्टोरिया जो इंग्लैंण्ड की रानी है वह भारत की महारानी भी है। वहीं पर एक अजीब सा और गुप्त लेखन और है "Dieu Et Mon Droit" जो मेमोरियल के प्रवेशद्वार पर लिखा हुआ है। इसका मतलब है " भगवान और मेरे अधिकार " जो शायद सम्राट के शासन करने के अधिकार की और इशारा करता है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: 10 Interesting Facts About Victoria Memorial in Kolkata

Click here to follow us on facebbok.

More News

    Read more about: india west bengal kolkata travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+