Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जाने महाराष्ट्र क्यों है खास..

जाने महाराष्ट्र क्यों है खास..

महाराष्ट्र को करीब से निहरना चाहते हैं,, तो इसके लिए आपके पास समय की पाबंदी नहीं होनी चाहिये। आप इस राज्य तक बस,ट्रेन और हवाई जहाज द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

By Goldi

भारत का हर राज्य बेहद ही खूबसूरत है, जिसे घूमने दूर देश विदेश से लोग आते हैं। इन्ही खूबसूरत राज्यों में से एक है,महाराष्ट्र..जिसे आज किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। यह राज्य देश में विभिन्न गतिविधियों का केंद्र बिंदु है, यह राजनीति और व्यवसाय से लेकर धर्म और यात्रा हर चीज के लिए विख्यात है। महाराष्ट्र सिर्फ देशी ही नहीं विदेशियों को भी खूब भाता है।

इस राज्य में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है, जिनमे से एक ऐतिहासिक शहर कोल्हापुर भी शामिल है। अगर आप वाकई इस राज्य को करीब से निहरना चाहते हैं,, तो इसके लिए आपके पास समय की पाबंदी नहीं होनी चाहिये। आप इस राज्य तक बस,ट्रेन और हवाई जहाज द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

आइये इसी क्रम में आज आपको रूबरू कराते हैं, महारष्ट्र की कुछ खास चीजों के बारे में, जिसके बाद यकीनन एक बार इस खूबसूरत जगह का दीदार करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

बॉलीवुड

बॉलीवुड

मुंबई को बॉलीवुड नगरिया के नाम से भी जाना जाता है, यह एक ऐसा व्यवसाय है जो अनुमानित 25 अरब डॉलर के राजस्व मनोरंजन उद्योग का हिस्सा है। शहर की यात्रा आपको सिनेमा के ज्वलंत अनुभव के बिना नहीं छोड़ेगी। पर्यटक इन सब के अलावा यहां बॉलीवुड के शहंशाह का घर ,मेगा स्टार शाहरुख़ खान का घर मन्नत आदि देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सुबह के समय जुहू बीच पर वाक के लिए निकलते हैं, तो वहां भी कई बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों को निहार सकते हैं।

भगवान गणेश की भूमि

भगवान गणेश की भूमि

महाराष्ट्र बाधाओं को दूर करने और खुशी और सफलता के साथ आशीर्वाद देने के लिए उदार भगवान गणेश जी की पूजा करता है। हम भगवान गणेश का जिक्र इसलिए कर रहे हैं,क्यों की विघ्नहर्ता की पूजा इस राज्य कुछ खास तरीके से सम्पन्न की जाती है। गणेश चतुर्थी का पर्व इस राज्य में बेहद हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। पूरे महाराष्ट्र में गणेश जी के खास मंदिर स्थापित है, जैसे मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर, पुणे में दगडूशेठ हलवी मंदिर आदि जहां हमेसा ही भक्त अपनी बाधायों को दूर करने के लिए भगवान गणपति के दर पर पहुंचते हैं।

गुफाएं घूमे

गुफाएं घूमे

महाराष्ट्र में आप तीन गुफाएं भी देख सकते हैं,अजन्ता,एल्लोरा, और एलीफैंट गुफा इन लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को निश्चित रूप से देखा जाना चाहिए! इसकी वजह यह है कि कुछ गुफाओं में प्राचीनतम दीवार भित्ति चित्र और कला मौजूद हैं। जो प्राचीन संस्कृति के जीवित उदाहरण हैं, इतिहास ने इन्हें हमें उपहार में दिया है। गुफायों में बौद्ध, जैन और हिंदू प्रभाव हैं, जो एक बहु-धार्मिक समाज का उल्लेख करते हैं । अजंता और एल्लोर औरंगाबाद में स्थित है तो वहीं एलीफैंट गुफाएं एक आइलैंड पर स्थित है, जहां मुंबई से नाव की सहायता से पहुंचा जा सकता है।

खूबसूरत समुद्री तट

खूबसूरत समुद्री तट

महाराष्ट्र कई खूबसूरत समुद्री तटों का घर है,720 किमी लंबी तटीय रेखा में कई समुद्री तट शामिल हैं। अगर आप महाराष्ट्र की सैर पर है तो कुछ खास खूबसूरत बीच की सैर करना कतई ना भूले जैसे, बासिन, वर्सोली, गणपतिफुले, अलीबाग, चौपाटी, अक्षी आदि। यदि आप मुंबई में हैं, तो आप जुहू समुद्र तट पर भी जा सकते हैं, जो एक सांस्कृतिक आकर्षण स्थल का प्रतिनिधित्व करता है।

जोशीले त्यौहार

जोशीले त्यौहार

महाराष्ट्र राज्य में हर पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। विभिन्न त्यौहार और हम सिर्फ धार्मिक उत्सवों का जिक्र नहीं कर रहे हैं बल्कि कई अन्य दूसरे पर्व भी यहां बेहद भव्यता से मनाये जाते हैं। गणेश चतुर्थी यहां का सबसे बड़ा राज्योत्सव है,जिसे हर कोई बड़ी धूमधाम से मनाता है। इसके अलावा यहां बाणगंगा त्योहार,भी मनाया जाता है, पालखी त्यौहार महाराष्ट्र संस्कृति को दर्शाता है और इसके अलावा एमटीडीसी कई त्योहारों का आयोजन कराता है जैसे एलीफांटा और एलोरा आदि।

इतिहास के पन्नो में खो जायें

इतिहास के पन्नो में खो जायें

महाराष्ट्र अपने कई खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारकों के लिए जाना जाता है, जो आपको इतिहास में ले जाते हैं। जैसे मुम्बई का गेटवे ऑफ़ इंडिया ,पुणे का आगा खान पैलेस आदि , जो पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके अलावा इस राज्य में कई खूबसूरत किलों को भी निहार सकते हैं, जो आपको कई सदियों पीछे लेजाकर उस दौर की कहानी सुनाते है। महाराष्ट्र भारत का ऐसा इकलौता राज्य है,जिसमे करीबन 60 किले है। आज इनमे से कुछ ट्रेकिंग के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं।

मानसून में यात्रा

मानसून में यात्रा

महाराष्ट्र में मानसून के दौरान यात्रा बेहद सुखद और प्रकृति के बेहद करीब होती है। मानसून में महराष्ट्र और भी बेहद खिल जाता है..इस दौरान आप अगर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं कुछ लोकप्रिय ट्रेल्स पुणे-पंचगनी-महाबलेश्वर-कास पठार आदि जरुर देखें। इसके साथ ही खूबसूरत घाटों का दौरा करना कतई ना भूले।

रोमांचक रेल यात्राएं

रोमांचक रेल यात्राएं

यदि आप महाराष्ट्र में यात्रा कर रहे हैं तो आपको जीवन में बार यहां से ट्रेन द्वारा मुंबई से पुणे या मुंबई से गोवा की यात्रा जरुर करनी चाहिये। ट्रेन से यात्रा करते समय आपको कुछ बेहद ही खूबसूरत परिदृश्यों को निहार सकते हैं।

मुंह में पानी ले आना वाला खाना

मुंह में पानी ले आना वाला खाना

इस राज्य की यात्रा के दौरान अगर आपने यहां का खाना नहीं चखा तो समझिये आपकी यात्रा अधूरी रह गयी। यहां का लाजवाब खाना जैसे मुंबई के तीखे स्नैक्स से लेकर कोल्हापुर के मटन ग्रेवी और नागपुर के नारंगी बार्फी इस राज्य को लोगो के बीच और भी प्रसिद्ध बनाती है। इसके अलावा इस राज्य के बेहद ही साधारण से स्नैक्स अब विश्व स्तरीय पर भी लोगो को खूब भा रहे हैं, जैसे, पोहा,मिसाल पाव,साबूदाना खिचड़ी ,श्रीखंड आदि।

आर्ट और कल्चर

आर्ट और कल्चर

शॉपिंग के मामले में महाराष्ट्र से काफी कुछ खरीदा जा सकता है जैसे पैठनी साड़ी जोकि परंपरागत बुनाई प्रक्रिया है,इसी के साथ यहां की कोल्हापुरी चप्पल भी लोगो में खासा लोकप्रिय है। इसके अलावा आप यहां की संस्कृती को वरली पेंटिंग्स में देख सकते हैं, जोकि ठाणे जिले में रहने वाली एक जाति बनाती है। इसके अलावा यहां का पाना संगीत और नृत्य है,जिसमे लावणी काफी प्रसिद्ध है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+