Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें..एक बार घूमकर जरुर आइये

ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत जगहें..एक बार घूमकर जरुर आइये

आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत की अनसुनी और खूबसूरत जगहों की लिस्ट बताने जा रहें है...

By Goldi

यूं तो भारत में कई खूबसूरत जगहें मौजूद है, जहां आप अपनी छुट्टियों को यादगर बना सकते हैं..लेकिन यह जगहें अपनी लोकप्रियता के चलते काफी भीड़भाड़ वाली जगहों में तब्दील हो चुकी हैं..ऐसे में जब छुट्टियाँ मनाने की बात आती है..तो हम सभी कुछ नई जगहों की तलाश करते हैं।

वैसे भी छुट्टियों का मजा तो नई जगह घूमने में ही आता है, जहां ना ज्यादा भीड़ हो और ढेर सारा रोमांच भी। लेकिन ऐसी जगहों को ढूंढना भी थोड़ा सा मुश्किल होता है..क्योंकि सभी जगहों का विस्तारिकर्ण गूगल भी नहीं देता है। और फिर आज की भागती दौड़ती जिन्दगी में किसके पास इतना वक्त है कि, पहले वह गूगल पर नई जगहों की तलाश करें और फिर अपनी छुट्टियाँ प्लान करें

लेकिन आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत की अनसुनी और खूबसूरत जगहों की लिस्ट बताने जा रहें है...जहां आपको छुट्टियाँ होगी और भी मजेदार साथ ही आप देख पायेंगे दूर तक फैली हरियाली को आपको एक असीम शांति का एहसास कराएगी।

सिमलिपल

सिमलिपल

सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान, वनस्पतियों और जीवों की प्रचुर विविधता का घर है।सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान की सैर का मुख्‍य कारण सिर्फ वन्‍यजीवन की सैर करना ही नहीं बल्कि यहां बहने वाले झरने देखना भी है। यहां बहने वाले झरने, दिल को लुभा लेते है जो घने जंगलो से होकर गुजरते है। सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में बारीपानी और जोरांदा झरने बहते है जो प्राकृतिक दृश्‍यों से भरपूर है।यहां टाइगर्स के पैरों के निशान आसानी से देखे जा सकते है जो यहां सैर करने आते है। यहां हाथी भी भारी झुंडों में आते है। सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में हाथी, बाघ ,बायसन ,हिरण ,भालू ,ऊद ,माउस हिरण ,जंगली सूअर , सुर्ख नेवला ,उड़ान गिलहरी ,सांभर और कई अन्य जानवर देखने को मिलते है।PC:Wiki GSD

चोपता

चोपता

चोपता ऐसी अनछुई और अनजान हिल स्टेशन है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। यहाँ की नम हवा में बसी और दरख्तों से लिपटी सौंधी-सी खुशबू आपके तन-मन को तरोताजा कर देंगी। यहाँ पहुँच आपकी आत्मा उत्साह और संतुष्टि से भर जाएगी। यहाँ की पर्वतों में अलग ही जादू है। यहाँ हर दम चलती ठंडी-ठंडी हवाएं, मिटटी की वह मनमोहक खुशबु,घने जंगल हमें दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे। चोपता उत्तराखंड के आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। यह उत्तराखंड में उकीमठ के रास्ते पर गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ है। हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसे, इस छोटे से हिल स्टेशन को 'छोटा स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है।PC:Rajborah123

चम्पाई

चम्पाई

पूर्वोत्तर भारत में स्थित मिजोरम का खूबसूरत सा शहर चिम्पाई अपने जीवंत आदिवासी संस्कृति, ऑर्किडआदि के लिए जाना जाता है। चम्पाई अपने प्राकृतिक परिवेश और प्रदूषण रहित खूबसूरती क लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। पर्यटक पहाड़ी की ढलान के बीच खूबसूरत उंचे उंचे पेड़ो के बीच फलों के बगीचे और किवी के बागों को भी निहार सकते हैं।PC:Dheeraj Dwivedi

एथिपोथला

एथिपोथला

एथिपोथला एक बेहद ही खूबसूरत झरना है जोकि 70 फीट की ऊंचाई से गिरता है..यह झरना तीन नदियों से मिलकर बनता है..झरने में तीन नदियों- चंद्रावंका वगु, तुम्मला वगु, तथा नक्कल वगु का संयुक्त जल है।झरने की स्थिति व वहां आस-पास का वातावरण बेहद लुभावना है।PC:Trusharm512

चेंब्रा

चेंब्रा

चेंब्रा वायनाड की सीमाओं में सबसे ऊंची चोटी है,पर्यटक पांच किमी की ट्रेकिंग करने के बाद इस शिखर तक पहुंच सकते हैं। ऊँची चोटी से आप चाय के बगानों को निहार सकते हैं...तथा एक दूर बहती झील भी नजर आती है...जो देखने में बेहद ही खूबसूरत दिखाई देती हैं।PC: P maneesha

अराकू घाटी

अराकू घाटी

अराकू घाटी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। शहर पूर्वी घाट के खूबसूरत स्थलों के बीच स्थित है और इसका एक समृद्ध सांस्कृतिक के साथ ही पारंपरिक अतीत है। अराकू घाटी जनजातीय संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सांगडा झरने और पदमपुरम बॉटनिकल गार्डन सहित यात्रा करने के लिए कुछ असली दिलचस्प स्थान हैं। तथापि, अराकू घाटी में कोई भी आकर्षण छोड़ने नहीं चाहिए, क्योंकि ये आगंतुकों को बेहतर तरह से जगह के इतिहास और संस्कृति को समझने में मदद करते हैं।PC:Jagannathsrs

भेड़ाघाट

भेड़ाघाट

जबलपुर के नजदीक स्थित भेड़ाघाट में मार्बल रॉक्स पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पहाड़ के चारों तरफ नर्मदा नदी बहती है। यह पहाड़ तीन किमी तक फैला हुआ है। इन मार्बल रॉक्स पर जब सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह बेहद सुंदर और आकर्षक लगता है। अगर आपको इस पहाड़ की खूबसूरती देखनी है तो इसके लिए रात के समय आएं। PC: Anshikasjv12

खजिहार

खजिहार

खजिहार 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' व 'मिनी गुलमर्ग' के नाम से जाना जाता है। यहाँ प्रकृति पूरे शबाब पर दिखाई देती है। यहां का मौसम, चीड़ देवदार के ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेड़, नर्म मुलायम मखमली हरियाली और पहाड़ तथा शांति और मानसिक सुकून देने वाली वादियां आपको स्विट्जरलैंड का एहसास कराती है। 'हिमाचल प्रदेश' की खूबसूरत पहाडियां, चारो तरफ हरियाली, वादियां, मन को मदहोश करने वाली नदियां और झीले पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं।PC:Sandeep Brar Jat

आंद्रेटा

आंद्रेटा

आंद्रेटा कांगड़ा जिले में स्थित एक छोटा गांव है जिसे कारीगर के गांव के रूप में भी जाना जाता है। एंड्रेटा पोट्टेरी एंड क्राफ्ट सोसायटी यहां अपनी लघु चित्रों और मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है।

लेपाक्‍क्षी

लेपाक्‍क्षी

लेपाक्‍क्षी, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्‍य में स्थित गांव अनंतपुर का एक आकर्षक हिस्‍सा है। यह कर्नाटक में बंगलुरू से 120 किमी. और हिंदपुर शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। छोटे होने के बावजूद भी यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक महत्‍वता वाले स्‍थल मौजूद है। यह स्‍थान, दक्षिण भारत में तीन मंदिरों के कारण प्रसिद्ध है जो भगवान शिव, भगवान विष्‍णु और भगवान विदर्भ को समर्पित है।PC:Santosh Badiger

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+