Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'सिटी ऑफ़ जॉय', कोलकाता से जुड़ी 11 दिलचस्प बातें!

'सिटी ऑफ़ जॉय', कोलकाता से जुड़ी 11 दिलचस्प बातें!

भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित आधुनिक शहर कोलकाता, हर बार अपने पर्यटकों को लुभाता है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है, वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। अपने स्थापत्य स्मारकों, ऐतिहासिक प्रासंगिकताओं, संस्कृति और लज़ीज़ व्यंजन के लिए जाने जाने वाले इस शहर में सारे उम्र के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ है।

चलिए आज हम इसी सांस्कृतिक क्षेत्र, व 'सिटी ऑफ़ जॉय', कोलकाता के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।

दूसरा सबसे बड़ा शहर

दूसरा सबसे बड़ा शहर

भारत की राजधानी दिल्ली के बाद कोलकाता, भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

Image Courtesy:V3mpyrik

सबकी मनपसंद मिठाई, रसगुल्ले की भूमि

सबकी मनपसंद मिठाई, रसगुल्ले की भूमि

लोगों के बीच मिठाई में सबसे प्रसिद्द और पसंद किया जाने वाला रसगुल्ला जिसे रोशोगुल्ला उच्चारित किया जाता है, यहाँ की मूल मिठाई है। रसगुल्ले को सबसे पहले सन् 1868 में कोलकाता के ही स्थानीय हलवाई श्री नोबिन चंद्र दास द्वारा बनाया गया था। इस मिठाई को प्रसिद्धि तब मिली, जब एक रहीस सेठ उनकी दुकान पर पानी पिने के लिए आये, उन्होंने पानी के साथ रसगुल्ले को भी उनके सामने परोसा, जो उन धनी सेठ को बहुत पसंद आया और उन्होंने बहुत सारे रसगुल्ले अपने परिवार व दोस्तों के लिए भी ख़रीदा। इस तरह से यह मिठाई लोकप्रिय हो गई।

Image Courtesy:Biswarup Ganguly

किताबी कीड़ों का स्वर्ग

किताबी कीड़ों का स्वर्ग

कोलकाता सचमुच ही किताबी कीड़ों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप किताबों के शौक़ीन हैं तो, यहाँ स्थित भारत के सबसे बड़े पब्लिक लाइब्रेरी, भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय से लेकर यहाँ के प्रसिद्द कोलकाता किताब मेला, जो यहाँ हर साल बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, से बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। इन जगहों पर किताब प्रेमियों के लिए हर वो चीज़ मौजूद होती है जो उनको चाहिए।

Image Courtesy:Avrajyoti Mitra

एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल

एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल

कोलकाता में स्थित, बिरला तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा तारामंडल है।

Image Courtesy:Nahid Sultan

फुटबॉल के प्रति प्रेम

फुटबॉल के प्रति प्रेम

कोलकाता भारत के उन कुछ शहरों में से एक है, जहाँ फुटबॉल का जूनून लोगों के सर चढ़ कर बोलता है। यहाँ स्थित साल्ट लेक स्टेडियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है।

Image Courtesy:Lovedimpy

भारत की प्राचीन राजधानी

भारत की प्राचीन राजधानी

अंग्रेजों के शासनकाल में, कोलकाता ही भारत की राजधानी हुआ करती थी।

Image Courtesy:Rajesh Saha

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम

ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम

बैठने की क्षमता अनुसार, कोलकाता का ईडन गार्डन स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

Image Courtesy:Chippu Abraham

यूके के बाहर पहला गोल्फ क्लब

यूके के बाहर पहला गोल्फ क्लब

कोलकाता का रॉयल कैलकटा गोल्फ क्लब, यूनाइटेड किंगडम से बाहर यानि यूनाइटेड किंगडम के अलावा दुनिया में बना सबसे पहला गोल्फ क्लब है।

Image Courtesy:Mailkunalsingh

सबसे पहली मेट्रो

सबसे पहली मेट्रो

कोलकाता में ही भारत की सबसे पहली मेट्रो ट्रैन चली थी। यहाँ मेट्रो ट्रैन की शुरुआत 1984 में हुई थी।

Image Courtesy:Naikshweta747

दुनिया का सबसे घना पेड़

दुनिया का सबसे घना पेड़

कोलकाता में स्थित विशाल बरगद का पेड़, दुनिया का सबसे घना पेड़ है। यह एक बरगद का पेड़, यहाँ लगभग 3.5 एकड़ की ज़मीन में फैला हुआ है।

Image Courtesy:Biswarup Ganguly

अपने मिश्रित व्यंजनों के लिए प्रसिद्द

अपने मिश्रित व्यंजनों के लिए प्रसिद्द

विभिन्न संस्कृतियों व परम्पराओं का क्षेत्र होते हुए, यह शहर हर बार अलग-अलग स्थानों के अलग-अलग व्यंजनों के साथ प्रयोग करता रहता है। यहाँ आप सबसे प्रसिद्द मिश्रित व्यंजनों में भारतीय-चीनी व्यंजनों को पाएंगे।

Image Courtesy:ADAS92

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+