Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की 12 रहस्यमयी गुफाओं की रहस्यमयी यात्रा!

भारत की 12 रहस्यमयी गुफाओं की रहस्यमयी यात्रा!

भारत में कई ऐसी गुफाएं हैं,जो मानव जाति के प्राचीन काल में रहन-सहन को उजागर करती हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमारे पूर्वज गुफाओं में ही वास करते थे। हमारी जीवन शैली से जुड़ी इन गुफाओं की सैर हमारे लिए एक नया उत्साह लेकर आती है। भारत के लगभग हर राज्य में कुछ गुफाएं हैं जिनका अपना अलग ही इतिहास, संस्कृति, आध्यत्मिक्ताएँ और उनसे जुडी प्रसिद्ध कथाएं प्रचलित हैं।

दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में गुफाओं से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं। रोम के लोगों का मानना है कि गुफाओं में परियां और जादू टोना करने वाले रहते हैं तो यूनान के लोगों का मानना है कि उनके देवी देवता वहाँ रहते थे। इसी तरह गुफाओं का इतिहास काफी पुराना है। पाषाण युग में जब मानव जाति धीरे-धीरे विकास की ओर कदम रख रहा था तब उनका निवास स्थल गुफाओं में ही होता था।

आपने कई गुफाएं पहाड़ों पर बने हुए देखे होंगे, जिन्हें पहाड़ों के मज़बूत चट्टानों को खोद कर बनाया गया है। पर गुफाएं सिर्फ पहाड़ों पर ही नहीं होते, ये ज़मीन के निचे भी बनायीं जाती हैं और कई गुफाएं तो प्राकृतिक भी हैं। प्राकृतिक गुफाएं ज़मीन के नीचे बहने वाली पानी की धारा से बनती हैं। कई गुफाओं का निर्माण तो ज्वालामुखी की वजह से भी हुआ है। इसी तरह कई प्राकृतिक और मानवनिर्मित गुफाएं पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं।

चलिए आज हम ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध और अनोखे गुफाओं की सैर पर चलते हैं जहाँ आप प्राचीन काल से जुडी कुछ पहेलियों को आसानी से सुलझा पाएंगे।

टाबो गुफाएं, हिमाचल प्रदेश

टाबो गुफाएं, हिमाचल प्रदेश

ये अनोखे टाबो गुफाएं हिमालय के टाबो मठ के ऊपर बने हुए हैं जिनकी खोज लगभग 1000 साल पहले हुयी थी।

Image Courtesy:Michael Scalet

डाकू गुफ़ा, उत्तराखंड

डाकू गुफ़ा, उत्तराखंड

डाकू गुफ़ा देहरादून से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर है। पानी की प्राकृतिक प्रवाह जो गुफा को दो हिस्सों में बाँटती है,एक अद्भुत नज़ारे का निर्माण करती है।

Image Courtesy:Alokprasad

एलीफेंट आइलैंड गुफ़ा, मुम्बई

एलीफेंट आइलैंड गुफ़ा, मुम्बई

एलीफेंट गुफा मुम्बई के एलिफेंट आइलैंड में बना मूर्तियों का गुफ़ा है जो मुम्बई से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Kiranchoudhary

अजंता और एल्लोरा गुफाएं, महाराष्ट्र

अजंता और एल्लोरा गुफाएं, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बसे प्राचीन अजंता एल्लोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:Leon Yaakov

उंडावल्ली गुफ़ा, आंध्र प्रदेश

उंडावल्ली गुफ़ा, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बसा उंडावल्ली गुफा, एक ही चट्टान को बनाया गया विशालकाय गुफ़ा है।

Image Courtesy:Ramireddy.y

भीमबेटका गुफ़ा, मध्य प्रदेश

भीमबेटका गुफ़ा, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बसा भीमबेटका गुफ़ा, पाषाण युग का पुरातात्विक पर्यटक स्थल है।

Image Courtesy:Raveesh Vyas

भजा गुफाएं, महाराष्ट्र

भजा गुफाएं, महाराष्ट्र

भजा गुफाएं महाराष्ट्र में लोनावला के पास लगभग 22 चट्टानों को काट कर बनाये गए हैं।

Image Courtesy:Dinesh Valke

वराह गुफ़ा, तमिलनाडु

वराह गुफ़ा, तमिलनाडु

वराह गुफ़ा तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में चट्टानों को काट कर बनाया गया एक प्रमुख मंदिर है।

Image Courtesy:Vsundar

माव्समाई गुफ़ा, मेघालय

माव्समाई गुफ़ा, मेघालय

मेघालय के चेरापुंजी में बांग्लादेश की सीमा के नज़दीक ही बसा माव्समाई गुफ़ा पर्यटकों के लिए रोमांचित कर देने वाला आकर्षक केंद्र है।

Image Courtesy:Hrishikesh Sharma

उदयगिरि गुफ़ा, मध्य प्रदेश

उदयगिरि गुफ़ा, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में बसा उदयगिरि गुफ़ा हिन्दू संस्कृति को दर्शाता एक प्राचीन मंदिर है।

Image Courtesy:Zippymarmalade

बोर्रा गुफाएं, आंध्र प्रदेश

बोर्रा गुफाएं, आंध्र प्रदेश

बोर्रा गुफाएं आंध्र प्रदेश के अराकू घाटी में स्थित अनंतगिरि पहाड़ों पर बसे हुए हैं।

Image Courtesy:Rajib Ghosh

बादामी गुफ़ा मंदिर, कर्नाटक

बादामी गुफ़ा मंदिर, कर्नाटक

बादामी गुफा मंदिर, कर्नाटक के बागलकोट जिले में बादामी क्षेत्र में स्थित हिन्दू, जैन और बौद्धिक मंदिर है।

Image Courtesy:Anirudh Bhat

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+