Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्रेकिंग के है शौक़ीन..तो महाराष्ट्र के इन ट्रेकिंग स्थलों पर जाना ना भूले

ट्रेकिंग के है शौक़ीन..तो महाराष्ट्र के इन ट्रेकिंग स्थलों पर जाना ना भूले

अगर है ट्रेकिंग का शौक...तो इस आर्टिकल में जानिए मुंबई और पुणे के आसपास के ट्रेकिंग स्थल

By Goldi

आज के युवायों के बीच एडवेंचर स्पोर्ट्स काफी पॉपुलर है..जिसमे सबसे पहला नाम आता है...ट्रेकिंग का। ट्रेकिंग एडवेंचर होने के साथ दोस्तों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती करने का बेहतरीन विकल्प होता है, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कुछ रोमांचकारी या तूफानी भी कर सकते हैं।इन ट्रेकिंग पॉइंट्स पर आप दुनिया की की चहल पहल से दूर शांति की अलग ही दुनिया में पहुंच जायेंगे।इन जगहों पर पहुँच आप अपने आपको प्रकृति से बातें करते हुए पाएंगे। तो बिना देरी किये जानते हैं महाराष्ट्र के बीच के ट्रेकिंग स्थलों को

हर्षगढ़ फोर्ट ट्रेक

हर्षगढ़ फोर्ट ट्रेक

इस फोर्ट की चढ़ाई को हिमालयन माउंटेनियर दुनिया का सबसे खतरनाक ट्रैक मानते हैं। यहां चढ़ना इतना रोमांच से भरा है कि हर वक्त सांसे हलक में अटकी रहती है। ये पहाड़ वर्टिकल है और इस पर चढ़ने के लिए बहुत छोटी-छोटी सीढियां बनी हैं। नीचे से ये चौकोर दिखाई देता है लेकिन इसका शेप प्रिज्म जैसा है। इस किले का एक वर्टिकल ड्रॉप है, जहां से इसके बेस में बना निरगुड़पाड़ा गांव दिखता है। इस किले पर ट्रेकिंग को पूरा होने में दो दिन का समय लगता है। इस किले से बासगढ़ किला, उतावड़ पीक और ब्रह्मा हिल्स का खूबसूरत नजारा दिखता है। अगर मौसम साफ हो तो इसके साउथ में अवध-पट्टा, कालासुबई रेंज और नॉर्थ में सातमाला, शैलबारी रेंज भी दिखाई देती हैं। ये ट्रैक इस पहाड़
के बेस में बने निरगुड़पाड़ा गांव से शुरु होती है जो त्रियंबकेश्वर से 22 किमी और नासिक से 45 किमी दूरी पर स्थित है।

रतनगढ़ फोर्ट ट्रेक

रतनगढ़ फोर्ट ट्रेक

रतनगढ़ फोर्ट ट्रेक मुम्बई से लगभग 185 किलोमीटर और पुणे से लगभग 205 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रतनगढ़ फोर्ट एक एडवेंचरस ट्रेकिंग स्पॉट है। यहाँ एक प्राकृतिक चट्टानी छोटी खड़ी है, जिसे 'सुईं की आंख' कहते हैं।PC: wikimedia.org

तपोला

तपोला

तपोला महाबलेश्वर से 28 किमी की दूरी पर स्थित है। तपोला को पश्चिम का मिनी कश्मीर भी कहा जाता है...तपोला महा बलेश्वर के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। तपोला एडवेंचर प्रेमियों के लिए सबसे उत्तम जगह है, यहां आने पर्यटक घने जंगलों के बीच ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।

पुरंदर फोर्ट ट्रेक

पुरंदर फोर्ट ट्रेक

पुरंदर फोर्ट ट्रेक मुम्बई से लगभग 205 किलोमीटर और पुणे से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस किले का अपना ही एक इतिहास है। यहीं पर छत्रपति शिवाजी के पुत्र सांभाजी का जन्म हुआ था। बारिश के समय इस राजसी ईमारत की खूबसूरती और ज़्यादा बढ़ जाती है। रायरेश्वर ट्रेक रायरेश्वर ट्रेक मुम्बई से लगभग 260 किलोमीटर और पुणे से लगभग 95 किलोमीटीर की दूरी पर स्थित यह जगह महाराष्ट्र में मॉनसून के मौसम के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

रायगढ़ किला ट्रेक

रायगढ़ किला ट्रेक

रायगढ़ किला महाड़ से 26 किमी तो महाबलेश्वर से 105 की दूरी पर स्थित है। इस किले की ट्रेकिंग के लिए यहां 1400 कुछ सीढियाँ मौजूद है जिनके सहारे सैलानी और ट्रेकर इस किले की छत पर पहुंच सकते हैं। रायगढ़ महाराष्ट्र में अकेला ऐसा किला है जिसे सैलानी रोप वे के जरिये भी देख सकते है। रायगढ़ में ट्रेकिंग करने का सबसे उचित समय गर्मियां है।
PC: wikimedia.org

तोरणा ट्रेक

तोरणा ट्रेक

तोरणा ट्रेक मुम्बई से लगभग 195 किलोमीटर और पुणे से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तोरणा ट्रेक, महाराष्ट्र के बेहतरीन ट्रेक केंद्रों में से एक है।PC: wikicommon

जीवधन

जीवधन

जीवधन नारायण गांव के पास समुद्री ऊंचाई से 3757 मीटर पर स्थित है। जीवधन में ट्रेकिंग करने के वालो के लिए 5 ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है...बता दे इनमे से कुछ ट्रेकिंग स्थ्क थोड़ा से खतरनाक भी हैं। PC: wikimedia.org

मालशेज़ घाट

मालशेज़ घाट

PC: wikimedia.org मालशेज़ घाट महाराष्ट्र के पुणे जिले के पश्चिमी घाटों की श्रेणी में स्थित एक प्रसिद्द घाट है। मालशेज़ घाट समुद्र सतह से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है ट्रेकिंग या पैदल लंबी यात्रा अन्य गतिविधियाँ हैं जो आप यहाँ कर सकते हैं। मालशेज़ घाट में कई आकर्षण और गतिविधियाँ हैं जो हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इन आकर्षणों पर विश्वास करने के लिए आपको यहाँ आने की आवश्यकता है। मालशेज़ घाट नये तथा साथ ही साथ अनुभवी ट्रेकर्स के लिए भी अनेक रास्ते उपलब्ध कराता है जो किसी न किसी चुनौती की तलाश में रहते हैं। दरकोबा पहाड़ियां यहाँ की सबसे ऊँची पहाडियाँ हैं। अजोबा पहाड़ी, जीवधन चावंड किला और नाने घाट प्रसिद्द ट्रेकिंग स्थल हैं।PC: wikimedia.org

अलंग

अलंग

अलंग किला नासिक के कल्सुबाई घाटी में एक स्थित ट्रेकिंग स्थल है। अलंग सह्याद्री घाटी का सबसे मुश्किल ट्रेकिंग स्थल है...यहां ट्रेकिंग करने का सबसे उचित समय फरवरी से नवंबर के बीच है। गर्मियों में अत्यधिक गर्मी होने के कारण यह ट्रेकिंग और भी मुश्किल हो जाती है।PC: wikimedia.org

वासोटा ट्रेक

वासोटा ट्रेक

वासोटा ट्रेक दक्षिण पुणे से करीबन 150 किमी और मुंबई से 300 किमी की दूरी पर स्थित है...यह ट्रेकिंग थोड़ी सी दिल को कंपाने वाली है... वासोटा आने वाले पर्यटक यहां सिर्फ ट्रेकिंग का ही नहीं बल्कि रॉक क्लाइम्बिंग आदि का भी मजा ले सकते हैं।

हरिश्चंद्रगढ़ किला

हरिश्चंद्रगढ़ किला

हरिश्चंद्रगढ़ किला एक ऐतिहासिक स्मारक है जो छठीं शताब्दी में बनाया गया था। 1424 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह किला साहसिक पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्द ट्रेकिंग स्थल है। यह भव्य किला प्रकृति प्रेमियों और साहसिकों के लिए एक चुनौती साबित होता है।

रायरेश्वर ट्रेक

रायरेश्वर ट्रेक

रायरेश्वर ट्रेक मुम्बई से लगभग 260 किलोमीटर और पुणे से लगभग 95 किलोमीटीर की दूरी पर स्थित यह जगह महाराष्ट्र में मॉनसून के मौसम के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।PC: wikimedia.org

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+