Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »3 दिन में घूमें कश्मीर, बजट के अंदर कौन-कौन सी जगहें कर सकते हैं एक्सप्लोर!

3 दिन में घूमें कश्मीर, बजट के अंदर कौन-कौन सी जगहें कर सकते हैं एक्सप्लोर!

पिछले कुछ महीनों के दौरान कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हरीभरी घास से भरी घाटियां, हरियाली और सामने बर्फ से ढंके पहाड़...ये सभी मिलकर कश्मीर को धरती का स्वर्ग बनाते हैं। इसके साथ ही कहीं सेब के बागान तो कहीं साफ बहता नदियों का साफ पानी घाटी की सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देता है।

अगर आप भी इस सुन्दरता को करीब से महसूस करना चाहते हैं और मात्र 3 दिनों की एक शॉर्ट ट्रिप पर कश्मीर घूम कर आना चाहते हैं तो हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको कश्मीर की असली सुन्दरता देखने को मिलेगी।

kashmir valley

1. श्रीनगर

कश्मीर पहुंचने के बाद अपना पहला दिन श्रीनगर में बिताएं। श्रीनगर के कुछ आइकॉनिक जगह हैं, जिन्हें मिस मत करें और ये सभी जगहें एक दिन के अंदर ही घूमा जा सकता है। श्रीनगर का मुगल गार्डन, निशात बाग, शालिमार बाग कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां हर तरफ बस हरियाली ही नजर आती है। लेकिन इन सबके बीच शंकराचार्य मंदिर जाना बिल्कुल मिस मत करें। भगवान के दर्शन के साथ ही इस मंदिर से पूरे श्रीनगर का जो नजारा दिखेगा, वह आपको और कहीं से दिखाई नहीं देगा।

अगर आप चाहें तो श्रीनगर में डल झील में हाउस बोट में भी रह सकते हैं। लेकिन आप जब कश्मीर की बजट ट्रिप पर हो, तो हाउस बोट में रुकने के बजाए शिकारा राइड को प्राथमिकता दें। मगर डल झील में फ्लोटिंग मार्केट से कुछ भी सामान खरीदने से पहले अपने मोलभाव की कला का भरपूर इस्तेमाल करें। वरना यहां आपके ठगे जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

shikara ride dal lake srinagar

2. गुलमर्ग/सोनमर्ग

अपने ट्रिप का दूसरा दिन गुलमर्ग या सोनमर्ग के लिए रिजर्व रखें। अगर आपको दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर मौजूद गंडोला केबल कार की सवारी और स्नो एक्टिविटी जैसे रोमांच में दिलचस्पी है तो गुलमर्ग का रास्ता चुनें। गुलमर्ग से हिमालय की चोटियां भी नजदीक नजर आएंगी और इनका नजारा भी काफी शानदार होगा।

लेकिन आप अगर शांति से प्रकृति को निहारना चाहते हैं, कॉफी या कश्मीरी कहवा की चुस्कियां भरते हुए बर्फिली चोटियों की खूबसूरती और इन जगहों की खामोशी को अपने दिल में उतार लेना चाहते हैं तो निश्चित रूप से अपनी गाड़ी सोनमर्ग की तरफ मोड़ लें।

kashmir view

3. पहलगाम

श्रीनगर से आगे बढ़कर जैसे-जैसे आप पहलगाम के नजदीक पहुंचेंगे, हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपको समझ में आने लगेगा कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है। दिल्ली-मुंबई या बैंगलोर जैसे महानगरों में रहने के बावजूद आपका मन पहलगाम जैसे किसी छोटे से गांव में बसने को करने लगेगा।

यहां आप बेताब वैली में बैठकर मैगी और पकौड़ों के साथ कॉफी या कहवा की चुस्कियां भर सकते हैं। पास से ही बहती लिद्दर नदी के साफ पानी को घंटों निहार सकते हैं और चाहें तो आरु वैली में थोड़ी सी ट्रेकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। अपने इस दिन को अवंतीपुर मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन करने के साथ खत्म करें।

नोट : कश्मीर में अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो श्रीनगर के बड़ी-बड़ी दुकानों में जाकर वहां से कोई भी सामान या कपड़े खरीदने की गलती न करें। बल्कि रास्ते में अगर आपको कोई कश्मीरी फेरी लगाकर सामान बेचता नजर आए, तो उससे सामान खरीद सकते हैं।

इनके पास न सिर्फ सामान खासतौर पर पश्मीना सस्ता होता है बल्कि इनकी गुणवत्ता भी बहुत अच्छी होती है। आप चाहें तो पहलगाम में भी छोटी-छोटी गुमटी वाले दुकानों से सामान खरीद सकते हैं। यहां भी आपको अच्छी क्वालिटी और अच्छा खासा स्टॉक मिल जाएगा। लेकिन सभी जगहों पर अपने मोलभाव की कला का इस्तेमाल जरूर करें।

More News

    Read more about: kashmir srinagar sonamarg gulmarg
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+