Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिमला घूमकर हो गये हैं बोर..तो ट्राई करे ये जगह

शिमला घूमकर हो गये हैं बोर..तो ट्राई करे ये जगह

यूं तो शिमला में ढेर सारी जगहें है, जहां आप बार-बार घूम सकते हैं, साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं..लेकिन अगर आप इसके परे कुछ घूमना चाहते हैं,तो हम आपको बताने जा रहे हैं शिमला के आसपास स

By Goldi

यूं तो शिमला में ढेर सारी जगहें है, जहां आप बार-बार घूम सकते हैं, साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं..लेकिन अगर आप इसके परे कुछ घूमना चाहते हैं,तो हम आपको बताने जा रहे हैं शिमला के आसपास स्थित कुछ बेहद ही खूबसूरत जगहों के बारे में जो शिमला से महज 70 किमी की रेंज में मौजूद है...जहां आप शिमला की तरह बर्फबारी का मजा भी ले सकेंगे, साथ ही यहां पर्यटकों की कम भीड़ के चलते आप छुट्टियों का असली लुत्फ भी उठा पाएंगे।

फागू

फागू

फागू उन खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आप अपनी कार रोक कार थोड़ी देर तक वहां की खूबसूरती को निहारना पसंद करेंगे।पश्चिमी हिमालय से घिरा हुआ फागू कुछ देर के लिए आपको एक असीम शांति का एहसास कराता है। यहां आप घने जंगलों से होते हुए सेब के बगानों,फूलों के खेत और बर्फ से ढकी हुई चोटियों को देख सकते हैं।

शिमला से फागू की दूरी-21 किमीPC: Kuldeep ra1

मतियाना

मतियाना

मतियाना से शिमला का रास्ता काफी जंगल भरा है..इस दौरान आप अपनी कार या बस से बर्फ से ढकी हुई चोटियों को देख सकते हैं। गांव मतियाना पहुँचने के बाद हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क के घुमावदार और अद्वितीय दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा आप इस गांव में कई सेब के बगानों को भी निहार सकते हैं..

शिमला से मतियाना की दूरी-47किमी

नारकंडा

नारकंडा

सर्दियों के दौरान नारकंडा चारो और सफेद बर्फ से ढक जाता है..जो इसे स्कींग के लिए और भी बेहतर बना देता है। यह क्षेत्र पूरी तरह सेब की खेती के लिए जाना जाता है, इसके अलावा आप यहां ऊँची ऊँची बर्फ से ढकी हुई चोटियों को देख सकते हैं। 11 हजार की फीट पर स्थित हाटू चोटी इस जगह का सबसे उच्च स्थान है..जहां से पर्यटक 360डिग्री से यहां के मनोरम दृश्यों को देख सकते हैं।

नारकंडा से शिमला की दूरी- 63 किमीPC:Aggkanika

कुफ्री

कुफ्री

शिमला घूमने आन वाले पर्यटक इस जगहों को घूमना बिल्कुल मिस नहीं करते हैं...यहां पूरे साल घूमा जा सकता है, साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी उठाया जा सकता है, जैसे हॉर्स राइडिंग, स्कींग आदि। यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है...यहां पर्यटक बाहरी क्षेत्र में स्थित हिमालयन नेशनल पार्क को घूम सकते हैं।
PC: Rajdwip Chowdhury

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+