Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ के बेस्ट चिकनकारी मार्केट

लखनऊ के बेस्ट चिकनकारी मार्केट

राजधानी लखनऊ की एक और खास बात है "चिकन" जो यहां सिर्फ खाया ही नहीं जाता बल्कि पहना भी जाता है, चकरा ना गया सिर।

गोमती नदी के किनारे बसा ऐतिहासिक नगर लखनऊ अपनी तहज़ीब के लिए दुनिया भर में मशहूर है, इसलिए इस शहर को 'शहर ऐ अदब' भी कहा जाता है। अपने स्थापत्य स्मारकों, ऐतिहासिक प्रासंगिकताओं, संस्कृति और लज़ीज़ व्यंजन के लिए जाने जाने वाले इस शहर में सारे उम्र के पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ है।

राजधानी लखनऊ की एक खास बात है "चिकन" जो यहां सिर्फ खाया ही नहीं जाता बल्कि पहना भी जाता है, चकरा ना गया सिर।

जी हां, यकीनन आपमें से कई लोग जानते होंगे कि, लखनवी चिकन की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों से भी बहुत है। अक्सर लखनऊ जाने वाले यात्री और पर्यटक लखनऊ से चिकन कडाई की साड़ी, कुर्ती, कुर्ता चिकनकारी के काम के कपड़ों को लेना नहीं भूलते हैं। अगर आप भी लखनऊ जान वाले हैं, और लखनवी चिकनकरी साड़ी या फिर कुर्ता खरीदना चाहते हैं, तो पढ़े हमारा ये लेख

चौक

चौक

अमीनाबाद

अमीनाबाद

लखनऊ का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय मार्केट अमीनाबाद में अप सिर्फ चिकन के कपड़े बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं, बशर्ते आप बार्गैनिंग करने की कला में निपुण है, तो अमीनाबाद से आप सस्ते दामों में काफी अच्छी शॉपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं।Pc:Faizankh

आलमबाग मार्केट

आलमबाग मार्केट

लखनऊ के मुख्य बाजारों में से एक आलमबाग मार्केट भी चिकनकारी कपड़ों के लिए जाना जाता है, यह थोड़ा सा महंगा है तो अपने बजट को देखकर ही यहां से खरीददारी करें।

जनपथ मार्केट

जनपथ मार्केट

लखनऊ के दिल हज़रतगंज में स्थित जनपथ मार्केट आप डिजाइनर कपड़े, ज्वेलरी, के अथ चिकन के कपड़ों की अच्छी खास खरीददारी कर सकते हैं। ज्ञात हो कि आज एक से एक ब्रांडेड शो रूम इस जगह को शॉपिंग का हब बनाते हैं। यह थोड़ा सा महंगा है तो अपने बजट को देखकर ही यहां से खरीददारी करें।

 कपूरथला

कपूरथला

अलीगंज में स्थित कपूरथला भी चिकन मार्केट के लिए जाना जाता है, यहां से चिकन के कपड़ों के अलावा अन्य डिजाइनर कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+