Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अप्रैल की गर्मी से राहत दिलाएंगे ये शानदार समुद्री तट

अप्रैल की गर्मी से राहत दिलाएंगे ये शानदार समुद्री तट

अप्रैल में घूमने लायक भारत के चुनिंदा खास समुद्री तट । Famous beaches in India for April month.

इस बात में कोई दो राय नहीं कि प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में भारत पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखता है। विश्व के बहुत से ऐसे देश हैं जहां पूरे साल भर एक समान मौसम रहता है, लेकिन भारत वर्षभर अगल-अलग मौसमों से सजा रहता है। इसलिए यहां साल भर दुनिया भर के सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है।

भारत की चारों दिशाएं प्रकृति की अनमोल खजाने के भरी हुई है। भौगोलिक विविधताओं के कारण आप यहां पहाड़ी खूबसूरती से लेकर समुद्री आबोहवा का आनंद ले सकते हैं। वैसे आज हम बात भारत के उन खास समुद्री तटों की करने जा रहे हैं, जिनका प्लान आप अप्रैल महीने के दौरान बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास समुद्री तटों के बारे में।

कोला समुद्री तट, गोवा

कोला समुद्री तट, गोवा

PC- User:Pradeepprakash

गर्मियों के दौरान भारत का गोवा राज्य देश-विदेश के सैलानियों के लिए एक खास गंतव्य बन जाता है। गोवा के समुद्री तट पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसलिए आप यहां देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों को भी आराम फरमाते देख सकते हैं।

आप इस अप्रैल गोवा के बाकी तटों के साथ कोला तट का प्लान बना सकते हैं, कोला तट नरम रेत और ताड़ का वृक्षों से सजा एक शानदार तट है। यहां आप तैराकी का लग्जरी एहसास ले सकते हैं।

इस इलाके में खासकर पर्यटकों के लिए टेंट और हट्स का निर्माण किया गया है, इसके अलावा आप यहां के शानदार रेस्तरां में लजीज सी फूड्स का आनंद भी ले सकते हैं।

वरकला समुद्री तट, केरल

वरकला समुद्री तट, केरल

PC- Koshy Koshy

दक्षिण भारत अपने समुद्री तटों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जहां दूर-दूर से सैलानी सांस्कृतिक और प्राकृतिक आनंद पाने के लिए यहां तक पहुंचते हैं। इन सभी खासियतों के मामले में केरल काफी समृद्ध माना जाता है। बता दें कि केरल विश्व के चुनिंदा उन खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है जहां अधिक संख्या में विश्व भर के सैलानी मनोरंजन और आत्मिक-मानसिक शांति के लिए आते हैं।

आप इस दौरान केरल के वरकला तट की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह तट खूबसूरत ताड़ के वृक्षों, और नरम रेत के सजा हुआ है, जहां आप आराम से बैठकर या लेटकर एक शांत समय बिता सकते हैं।

इसके अलावा यह तट ध्यान जैसी आध्यात्मिक क्रियाओं के लिए भी जाना जाता है। बहुत से सैलानी सुबह-सुबह आपको यौगिक क्रियाएं करते दिख जाएंगे। इसके अलावा आप यहां पास में मौजूद धार्मिक स्थानों के दर्शन भी कर सकते हैं।

राधानगर समुद्री तट, अंडमान-निकोबार द्वीप

राधानगर समुद्री तट, अंडमान-निकोबार द्वीप

PC- Shimjithsr

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह अपने समुद्री तटों और खूबसूरत द्वीपों के लिए जाना जाता है। जहां आप साल भर देश-दुनिया से आए सैलानियों को देख सकते हैं। नीला साफ पानी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता है अंडमान-निकोबार ।

आप इस दौरान अगर गर्मी से राहत पाने के अलावा थोड़ा एडवेंचर की सोच रहे हैं तो हैवलोक द्वीप के राधानगर समुद्री तट का प्लान बना सकते हैं।

आप यहां अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। राधानगर बीच की गिनती विश्व के सबसे खास समुद्री तटो में होती है। आप यहां के साथ पानी के में डुबकी लगाकर खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं।

तरकर्ली, महाराष्ट्र

तरकर्ली, महाराष्ट्र

PC- Uttpal Krushna

भारत का पश्चिमी राज्य महाराष्ट्रभी अपने समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। जहां दूर-दूर से सैलानी समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए यहां तक का सफर तय करते हैं। अप्रैल की गर्मी के बीच अगर आप थोड़ा रिफ्रेशमेंट और एडवेंचर की खोज में हैं तो आप महाराष्ट्र के तरकर्ली बीच का प्लान बना सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ स्नॉर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग और पैरासेलिंग जैसे एडवेंचर गतिविधियों का रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

यहां बीच के आसपार पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था है, इसके अलावा आप आसपास के दर्शनीय स्थलों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। बीच से पास स्थित सिंधुदुर्ग देखने योग्य स्थान है।

अगोंडा समुद्री तट, गोवा

अगोंडा समुद्री तट, गोवा

PC- Mahabalaindia

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप गोवा के अगोंडा समुद्री तट का प्लान बना सकते हैं। अगोंडा गोवा के सबसे खास चुनिंदा बीचों में गिना जाता है। जहां की समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए देश-विदेश के पर्यटक यहां आते हैं। नरम रेत और ताड़ के वृक्षों से सजा यह तट गर्मियों में राहत पाने के लिए एक आदर्श गंतव्य है। भीड़ भरे तटों से अलग अगोंडा बीच एक शांत स्थान है।

जहां आप आराम से एकांत समय बिता सकते हैं। बीच के आसपास कई शानदार ठहरने की जगहें हैं जहां आप रूक कर आसपास के स्थानों की सैर का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा आप यहां लजीज सी-फूड्स भी ट्राई कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+