Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में घूमे भारत के 5 प्रमुख वाटरफॉल

मानसून में घूमे भारत के 5 प्रमुख वाटरफॉल

मानसून का मौसम आ चुका है और मानसून वाटरफॉल की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। मानो किसी को भी पहली नजर में इस मंत्रमुग्ध कर देनेवाला दृश्य से प्यार हो जाएगा।ऐसे ही 5 वाटरफॉल के बारे में हमने सूची बनाई है।

शिवानासमुद्र वाटरफॉल

waterfalls

यह भारत के सबसे अच्छे झरनों में से एक कर्नाटक मध्य जिले स्थित शिवसमुद्रम दो भागो में बाटती है। पूर्वी और पश्चिमी। चट्टानी चट्टानों से नीचे गिरते हुए ये झरने आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां बड़ी संख्या में पेड़ पौधे है फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह मजेदार जगह है। वैसे भी भारत के दूसरे सबसे बड़े जलप्रपात के साथ एक सेल्फी लेने का मजा ही कुछ और है।

यहां कैसे पहुंचा जाये
निकटतम हवाई अड्डा बैंगलोर में है और निकटतम रेलवे स्टेशन मद्दुर है। मैसूर से बसें नियमित रूप से चलती हैं।
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
जून से अक्टूबर तक जब मानसून प्रबल होता है।

दूधसागर वॉटरफॉल

waterfalls

गोवा के मंडोवी नदी पर स्थित है दूधसागर वॉटरफॉल, दूधसागर झरना की बात करें तो भारत के सबसे बड़े झरनों में से एक है जिसकी ऊंचाई लगभग 1017 फीट है। झरने का दृश्य देख कर आप खो जायेंगे खासकर यदि आप मानसून में वहां जाते हैं। ऊंचाई से नीचे गिरता पानी नीचे की ओर दूधिया रंग में प्रतीत होता है। जो सौंदर्य का दृश्य बनाता है। हरी-भरी जंगल से सजी अर्धचंद्राकार घाटी के बीच स्थित, यह झरना आपके छुट्टी के लिए एक मजेदार स्थान है।

यहां कैसे पहुंचा जाये
गोवा की राजधानी पणजी से रोडवेज के माध्यम से 60 किलोमीटर की सुरिंप है।
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
गर्मियों के दौरान नवंबर से फरवरी तक या मानसून के दौरान जून से सितंबर तक माना जाता है।

अथिरापिल्ली वाटरवॉल

waterfalls

अगर आप अपने किसी खास के साथ मानसून बिताना चाहते है। तो अथिरापिल्ली वाटरफॉल जरूर जाए। यह केरल का सबसे बड़ा वाटरफॉल है। चांदी जैसे प्रतीत होता पानी की बूंदें हरे भरे जंगल में गिरती हैं, उफ्फ ये दृश्य। यहां ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल, कोचीन फॉरेस्ट केन टर्टल और नीलगिरी लंगूर जैसी प्रजातियों का घर है। इसे 'भारत में नियाग्रा' कहा जाता है, अथिरापिल्ली फॉल्स किसी को भी पहली नजर में प्यार होजाएगा।

कैसे पहुंचा जाये
निकटतम हवाई अड्डा कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वाटरफॉल लगभग 30 किमी की दूरी पर चलाकुडी रेलवे स्टेशन है।
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
जून से सितंबर, यानी मानसून का रखा गया है।

भागसू झरने

waterfalls

यदि आप शायद सबसे अच्छे प्राकृतिक खजाने को नहीं चूकना चाहते तो आप मैकलियोड गंज जाएं और भागसू वाटरफॉल देखे। इसकी सुंदरता ही वह कारण है जो आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। यदि आप मजे के साथ साथ एडवेंचर करना चाहतें हैं, तो मानो भागसू आपका स्वर्ग है। साथ में यदि आप जीवन में कुछ 'शांति' के पल की तलाश में हैं तो यह हिप्पी मक्का आपकी जगह है! मैक्लॉडगंज में ही नहीं, यह भारत के सबसे खूबसूरत वाटरफॉल में से एक है।

यहां कैसे पहुंचा जाये
गग्गल हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है।
निकटतम रेलवे कांगड़ा और नगरोटा हैं।
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
जून से सितंबर, गर्मियों या मानसून के दौरान।

सूचिप्पारा वाटरफॉल

waterfalls

वेल्लारीमाला गांव में कलपेट्टा से 23 किमी दूर स्थित सोचीपारा फॉल्स सेंटिनल जिसे रॉक वॉटरफॉल भी कहा जाता है। हैं। वाटरफॉल एक लोकप्रिय पिकनिक और ट्रेकिंग स्थल जाना जाता है। यह स्थान रॉक क्लाइम्बिंग के लिए एक अच्छा जगह है और इसका शानदार दृश्य आपको मंत्रमुग्द कर देगा है।

यहां कैसे पहुंचा जाये
नजदीकी रेलवे स्टेशन एलेवायल रेलवे जंक्शन
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
गर्मियों या मानसून के दौरान माना गया है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+