Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कौन से हैं 5 भारतीय शहर जो टेस्ट एटलस की लिस्ट में बने 'Best Food City'

कौन से हैं 5 भारतीय शहर जो टेस्ट एटलस की लिस्ट में बने 'Best Food City'

किसी भी शहर को जानने-समझने, वहां के लोगों और स्थानीय संस्कृति को जानने में लोकल फूड का काफी ज्यादा योगदान होता है। स्थानीय लोगों की खाने-पीने से जुड़ी आदतें ही उस शहर के इतिहास और वर्तमान के बारे में काफी कुछ कह जाती हैं। शहरों के लोकल व्यंजनों को अहमियत देते हुए ट्रैवल ऑनलाइन गाइड Taste Atlas ने हाल ही में दुनियाभर के 'Best Food City' की लिस्ट जारी की है।

hyderabad

मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में 5 भारतीय शहरों और वहां के लोकल व्यंजनों ने अपनी जगह बनायी है।

किसी भी शहर, वहां के इतिहास, मौसम, खेती आदि के बारे में जानकारी हासिल करनी हो तो एक बार वहां मिलने वाले लोकल फूड जरूर ट्राई करना चाहिए। अब वह व्यंजन चाहे स्ट्रीट फूड हो या महंगे रेस्तरां में मिलने वाला उस शहर का सिग्नेचर फूड, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। (हां, साफ-सफाई वाली जगहों से खाने के बारे में इसलिए कहा जाता है क्योंकि उससे आपके स्वास्थ्य पर जरूर असर पड़ सकता है।)

फूड एटलस 'बेस्ट फूड सिटी इन द वर्ल्ड' लिस्ट में जिन 5 भारतीय शहरों ने अपनी जगह बनायी है वो हैं :-

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • चेन्नई
  • हैदराबाद
  • लखनऊ
mumbai best food city

इन पाँचों शहरों ने 'बेस्ट फूड सिटी इन द वर्ल्ड' टॉप 100 लिस्ट में अपनी जगह बनायी है। इस लिस्ट की टॉप 50 में मुंबई और हैदराबाद ने अपनी जगह पक्की की है। लिस्ट में दोनों ने क्रमशः 35वां और 39वां स्थान पाया है। वहीं अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर दिल्ली ने 56वां, चेन्नई ने 65वां और लखनऊ 92वें नंबर है। जैसा हम सभी जानते हैं, दिल्ली और मुंबई के लज़ीज चाट किसी के भी मुंह में पानी ला सकते हैं।

हैदराबादी बिरयानी तो पूरे देश में मशहूर है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि चेन्नई में मिलने वाले कई स्वादों वाले डोसा और इडली को छोड़कर और कुछ भी खाने का दिल नहीं करेगा। बात अगर नवाबों के शहर लखनऊ की करें तो यह सबको पता है कि यहां मिलने वाले मुगलई, कबाब और बिरयानी दूसरे किसी भी डिश को पीछे छोड़ने का दम रखते हैं।

16 हजार शहरों में हुई थी प्रतियोगिता

delhi best food city

टेस्ट एटलस के एक बयान के मुताबिक उनके डाटाबेस में दुनियाभर के 16,601 शहर और उनके व्यंजनों की जानकारियां दर्ज हैं। दुनिया भर के 100 बेहतरी फूड शहरों को चुनने के लिए 395,205 यूजर ने वोट दिया था। इस वोटिंग में उन व्यंजनों का नाम शामिल है, जो देसी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को खूब पसंद आता है। टेस्ट एटलस की 'बेस्ट फूड सिटी इन द वर्ल्ड' की टॉप 10 लिस्ट में शीर्ष 3 स्थानों पर इटली के 3 शहरों ने अपना कब्जा जमाया है। वहीं टॉप 10 में इटली के 4 शहरों का नाम शामिल हैं।

Top 10 'बेस्ट फूड सिटी इन द वर्ल्ड'

1. रोम (इटली)
2. बोलोग्ना (इटली)
3. नैपल्स (इटली)
4. विएन्ना (ऑस्ट्रिया)
5. टोक्यो (जापान)
6. ओसाका (जापान)
7. हॉन्ग-कॉन्ग (चीन)
8. टूरीन (इटली)
9. गाज़ियांटेप (तुर्की)
10. बांडुंग (इंडोनेशिया)

chat

वहीं टेस्ट एटलस द्वारा जारी दुनिया में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले व्यंजनों की टॉप 10 लिस्ट में भारत से बटर गार्लिक नान ने अपनी जगह बनायी है। बटर गार्लिक नान ने दुनिया में बेस्ट डिश रैंकिंग में 7वां स्थान पाया है। इस लिस्ट में 43वें नंबर पर भारत का मुर्ग मखनी, 47वें नंबर पर चिकन टिक्का, 48वें नंबर पर तंदूरी (खाना पकाने की तकनीक) ने अपनी जगह पक्की की है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+