Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों बनाएं पश्चिमी घाट के इन शानदार समुद्री तटों का प्लान

इन गर्मियों बनाएं पश्चिमी घाट के इन शानदार समुद्री तटों का प्लान

पश्चिमी घाट के सबसे प्रसिद्ध समुद्री तट। The most famous sea beaches of Western Ghats.

सह्याद्री के नाम से विख्यात भारत का पश्चिमी घाट प्राकृतिक सौंदर्यता के मामले में काफी ज्यादा उन्नत है। सह्याद्री एक पहाड़ी श्रृंखला है जो पश्चिमी तट के समानांतर चलती है। विश्व धरोहर घोषित यह क्षेत्र दुनिया के चुनिंदा 8 सबसे 'हॉटेस्ट हॉट स्पोर्ट' में गिना जाता है। पश्चिमी घाट के अंतर्गत केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य आते हैं, जो कई असंख्य प्राकृतिक और ऐतिहासिक संपदाओं का घर माने जाते हैं।

पश्चिमी घाट अपने राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभ्यारण्यों और वन रिजर्व सहीत समुद्री तटों के साथ एक शानदार अवकाश प्रदान करने का काम करता है। आज के इस खास लेख में हम आपको पश्चिमी घाट के उन सबसे खास समुद्री तटों के बारे बताने जा रहे हैं जहां का प्लान आप इन गर्मियों अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

अंजुना बीच, गोवा

अंजुना बीच, गोवा

PC- Nikhilb239

अंजुना बीच गोवा के चुनिंदा सबसे खास समुद्री तटों में गिना जाता है, जो ऑन सीजन के दौरान अपनी ट्रांस पार्टियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। गोवा आने वाले सैलानी इसे राज्य को स्वर्ग कहते हैं। इस तट की सुंदरता देखते ही बनती है। अंजुना बीच गोवा के राजधानी शहर पणजी से 18 किमी की दूरी पर स्थित है। यह तट एक किनारे से ऊंचे-ऊचे नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है, और यहां की रेत लाल रंग की है। यह बीच युवाओं के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अंजुना बीच कभी हिप्पियों के तट के नाम से जाना जाता था।

सूर्य की रोशनी के साथ यहां की रेत पर पड़ने वाली रोशनी खूबसूरत दृश्य पैदा करती है। इसके अलावा अंजुना बीच के पास 1920 में बना एक महल भी है जिसे अल्बुकर्क का महल कहा जाता है। गर्मियों के दौरान एक शानदार अवकाश बिताने के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है।

ओम बीच, कर्नाटका

ओम बीच, कर्नाटका

PC- Vinodtiwari2608

कर्नाटका के गोकर्ण स्थित ओम बीच राज्य का सबसे अद्भुत समुद्र तट माना जाता है। यहां का शांत और मनमोहक परिवेश सैलानियों को बहुत भाता है। यह बीच अपने अंदर काफी प्राकृतिक सौंदर्यता लिए बैठा है। ओम गोकर्ण आने वाले पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है। अपने आकार के कारण इस बीच का नाम ओम पड़ा है। यहां की शांत समुद्री आबोहवा, मुलायम रेत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। सूर्यास्त और सूर्योदय का समय यहां सबसे खास माना जाता है।

इस दौरान पर्यटक सूर्य को निकलते और डूबते देखते हैं। कहते हैं सूर्य की जब पहली किरणें इस तट पर पड़ती है उस दौरान यहां का नजारा देखने लायक होता है। इस सब के अलावा आप यहां कई वाटर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं, जैसे स्पीड बोट, सर्फिंग आदी। कर्नाटक के बाकी बीचों के तुलना में यहां ज्यादा पर्यटकों का जमवड़ा नहीं लगता, इसलिए आप यहां एक अच्छा वक्त अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं।

वर्कला, केरल

वर्कला, केरल

PC- Sunaina Pai

केरल स्थित वर्कला बीच पपानशम बीच के नाम से भी जाना जाता है, जो अलेप्पी और कोवलम के मध्य बसा है। प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। खासकर फोटग्राफी के लिए जगह सबसे आदर्श मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस बीच के पानी में लगाई एक डुबकी से जीवन भर के सभी पाप धुल जाते हैं।

आकर्षक प्राकृतिक पृष्ठभूमि वाला यह तट केरल के त्रिवेंद्रम से एक घंटे के फासले पर स्थित है। वर्कला एक ऐसी जगह है जहां आपको समुद्री तट से सटी ऊंची चट्टाने भी मिलेंगी। समुद्री तटों के अलावा आप यहां के मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां का जनार्दन स्वामी मंदिर काफी प्रसिद्ध माना जाता है। आप यहां प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त उठाने के साथ-साथ कई वाटर एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं।

बेनौलिम, गोवा

बेनौलिम, गोवा

गोवा के खूबसूरत तटों की श्रेणी में राज्य के बेनौलिम समुद्री तटों का नाम भी आता है। बेनौलीम में दो समुद्री तट हैं एक बेनौलीम बीच, जो मुख्य समुद्री तट है, और दूसरा वड्डी बीच। बेनौलीम समुद्री तट देशी और विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। आप यहां सनबाथिंग और तैराकी के अलावा पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, बोटिंग और विंड सर्फिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।

यहां स्थित डॉलफिन स्पार्ट मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। इसके अलावा आप यहां लजीज समुद्री फूड्स भी ट्राई कर सकते हैं। बेनौलिम दक्षिणी गोवा में स्थित है, जहां से 8 किमी की दूरी पर मडगांव और 41 किमी की दूरी पर पणजी रह जाता है। आप यहां परिवहन के किसी भी साधन का प्रयोग कर यहां तक पहुंच सकते हैं।

चेराई बीच

चेराई बीच

PC- Babug

चेराई बीच, केरल के एनार्कुलम जिले का एक खूबसूरत समुद्री तट है जो अपनी मनमोहक आबोहवा के लिए जाना जाता है। यह बीच राज्य में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले बीचों में शामिल है। यह बीच कोच्चि से 25 किमी और कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 20 की दूरी पर स्थित है। चेराई बीच को अरब सागर की रानी भी कहा जाता है। इस बीच पर वो सभी चीजों मौजूद हैं जो इसे विश्व स्तर पर खास बनाते हैं। यहां के बैकवाटर, नारियल के पेड़, धान के खेत आसपास की जगहों को खास गंतव्य बनाने का काम करते हैं।

चेराई बीच तैराकी के लिए सबसे खास माना जाता है। प्रदूषण और शहरी भागदौड़ से दूर यह स्थान आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए आदर्श विकल्प है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+