Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दक्षिण भारत की खास जगहों पर एन्जॉय करें अपने सिंगलहुड को

दक्षिण भारत की खास जगहों पर एन्जॉय करें अपने सिंगलहुड को

दक्षिण भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने सिंगलहुड को एन्जॉय कर सकते हैं, और खुद को रिलेक्स कर सकते हैं।

By Goldi

2018 का एक और नया महीना दस्तक देने जा रहा है, और ये महीना तो प्यार का है, तो इस वैलेंटाइन कहां जाने की प्लानिंग की कर रहे हैं। क्या कहा आप सिंगल है, तो कोई बात नहीं, दक्षिण भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने सिंगलहुड को एन्जॉय कर सकते हैं, और खुद को रिलेक्स कर सकते हैं।

यहां कर्नाटक की यात्रा के दौरान आपको अपनी प्राकृतिक सुन्दरता से मन्त्र मुग्ध कर सकती हैं,तो वहीं तमिल नाडू की यात्रा आपको आपको एक आध्यात्मिक शांति की अनुभूति कराता है और केरल की सैर आपको और बैकवाटर आपको जीवंत कर प्रकृति के ओर करीब ले जाते हैं।

फरवरी के महीने में इन राज्यों में हल्की सी सर्दी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। विविध संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के साथ इन स्थानों की यात्रा कर आप इन जगहों को अच्छे से जान और समझ सकते हैं। इसके अलावा कई जगहें हैं जहां आप अपने आप को फिर से भीड़ भरी दुनिया से अलग रहकर कुछ समय अपने साथ भी बिता सकते हैं।

तो आइये जानते हैं, फरवरी में महीने में दक्षिण भारत में कहां घूम सकते हैं।

विजाग

विजाग

विशाखापट्टनम के नाम से प्रसिद्ध विजाग आंध्र प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ यहां का एक प्रमुख पर्यटक केंद्र है। विजाग तकनीकी रूप से एक औद्योगिक शहर है। इसके अलावा आप यहां कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन और रेतीले समुद्री तट देख सकते हैं।Pc:Adityamadhav83

ऐहोल

ऐहोल

अगर आपको इतिहास से प्यार है, तो सच में इस जगह से आपको प्‍यार हो जाएगा। कर्नाटक राज्‍य के बंगलौर शहर से 483 किमी. दूर यह शहर मालाप्रभा नदी के किनारे पर बसा है। यहां के मंदिरों में चालुक्‍य राजवंश के दौर की वास्‍तुकला देखने को मिलती है। पर्यटक इस जगह की यात्रा यहां के शिल्पकारों के कलात्मक और स्थापत्य कौशल का चमत्कार देखने के लिए यात्रा करते हैं।Pc: Jean-Pierre Dalbéra

पोल्लाची

पोल्लाची

पोल्लाची तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। यह स्‍थान, पश्चिमी घाट के पास में स्थित है और साल भर, यहां का मौसम बेहद सुखद रहता है। यहां की आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस जगह पर अभी तक कई फिल्‍मों की शूटिंग हो चुकी है। पोल्लाची का गुड़ बाजार, एशिया का सबसे बड़ा गुड बाजार है। सुब्रमण्‍यार मंदिर, पोल्लाची का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। आप इस शहर की यात्रा के दौरान कई नारियल के पेड़,हरे भरे खेत , चावल के खेत और को देख सकते हैं। पर्यटकों के देखने के लिए यहां अनमलाई वन्यजीव अभयारण्य, थिरुमौर्थी हिल्स, अमरावती बांध और मगरमच्छ पार्क आदि हैं।
Pc: Raghavan Prabhu

पत्तनमतिट्टा

पत्तनमतिट्टा

केरल के दक्षिणी भाग में स्थित पत्तनमथिट्टा 'केरल धार्मिक राजधानी' के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह सबरीमाला घर है जो भगवान अयप्पा का निवास है। पूरे साल यहां भक्त भगवान अयप्पा के दर्शन के आते रहते हैं।Pc: Sujithnairv

कोवलोंग

कोवलोंग

कोवलोंग तमिलनाडु में एक मछुयारों का गांव हैं, जो समुद्री प्रशंसकों के बीच खासा लोकप्रिय है।चेन्नई के नजदीक स्थित कोवलॉन्ग, चेन्नई वालों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे हैं। यहां डच कैसल को एक रिसोर्ट में परिवर्तित कर दिया गया है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मछुआरे के कोव के नाम से विखाय्त इस जगह आप शहर की भाग दौड़ से दूर अपने साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
Pc:Kmanoj

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+