Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हनीमून हो या दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो..सबके लिए बेस्ट है अंडमान

हनीमून हो या दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो..सबके लिए बेस्ट है अंडमान

पढ़ें, अंडमान घूमने पर आप क्‍या-क्‍या कर सकते हैं।

By Namrata Shatsri

अंडमान में अधिकतर लोग एडवेंचर और वॉटर स्‍पोर्ट्स का मज़ा लेने के लिए आते हैं। अंडमान में आप काफी कुछ कर सकते हैं एवं यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों में से एक है। अंडमान में आप पैरासेलिंग से लेकर डीप सी डाइविंग, ट्रैकिंग से लेकर समुद्र के किनारे पर सी वॉकिंग तक का मज़ा ले सकते हैं। अंडमान में ऐसी कई चीज़ें हैं जो आपके मन को रोमांच से भर देंगीं। अगर आपको तस्‍वीरें खिंचवाने का शौक है तो आपको अंडमान जरूर आना चाहिए।

अंडमान में लगभग 300 के आसपास द्वीप हैं जिनमें से केवल 36 ही पर्यटकों के लिए खुले हें और बाकी के द्वीपों के बारे में लोग कम ही जानते हैं लेकिन अंडमान के सभी द्वीप काफी खूबसूरत हैं। समुद्र की लहरों के बीच आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगें। अगा आप भी अंडमान जाने की सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इस खूबसूरत आइलैंड पर क्‍या-क्‍या कर सकते हैं।

मैंग्रूव कायकिंग

मैंग्रूव कायकिंग

अंडमान के मायाबुंडेर आइलैंड पर मैंग्रूव कायकिंग का मज़ा जरूर उठाएं। भारत के सदाबहार वनों में से 1/5 हिस्‍सा अंडमान के मैंग्रूव में ही है। पर्यटकों के बीच मैंग्रूव में कायकिंग बहुत लोकप्रिय है। दुनियाभर के पर्यटकों को मैंग्रूव कायकिंग आकर्षित करती है।

PC:Bob Peterson

सी वॉकिंग

सी वॉकिंग

अंडमान में हाल ही में सी वॉकिंग भी जुड़ा है। आइलैंड के पास घूमते हुए आप अंडरवाटर सी वॉक का मज़ा भी ले सकते हैं। सी वॉकिंग में सबलाइम मरीन लाइफ, अंडरवॉटर वनस्‍पति, कोरल और कई तरह की म‍छलियों को देखने का मौका मिलेगा। ये वाकई काफी अद्भुत अनुभव होता है।PC: Holobionics

आइलैंड होप्पिंग

आइलैंड होप्पिंग

अंडमान के मुख्‍य आइलैंड पोर्ट ब्‍लयेर से आपकी यात्रा की शुरुआत होती है। यहां से सरकार द्वारा अनेक द्वीपों की सैर करवाने की व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध कराई जाती है। नीलल और हैवलॉक जैसे कुछ खूबसूरत आइलैंड यहां के प्रमुख द्वीपों में से एक हैं।

इन द्वीपों पर बड़ी संख्‍या में वॉटर स्‍पोर्ट्स जैसे स्‍कूबा डाइविंग का मज़ा ले सकते हैं। अंडमान के हर आइलैंड पर कुछ अलग और खास करने को मिलता है। अंडमान के सभी द्वीप भारत के सबसे खूबसूरत द्वीपो में शामिल है।PC: Mvbellad

ग्‍लास बॉटम बोटिंग

ग्‍लास बॉटम बोटिंग

अगर आपके स्‍नोरकेलिंग और स्‍कूबा डाइविंग पसंद नहीं है लेकिन फिर भी आप मरीन लाइफ और कोरल लाइफ देखना चाहते हैं तो आप ग्‍लास बॉटम बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा बोट राइड यानि नाव की सैर में भी बंगाल की खाड़ी की मरीन लाइफ को देख सकते हैं। इसके लिए हैवलॉक आइलैंड का डॉल्फिन बीच पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

PC:Craig Stanfill

सीप्‍लेन राइड

सीप्‍लेन राइड

अंडमान आने पर इसके अनेक द्वीपों पर आप सीप्‍लेन राइड का लुत्‍फ भी उइा सकते हैं। यह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। सीप्‍लेन राइड में अंडमान और निकोबार आइलैंड के खूबसूरत द्वीपों जैसे पोर्ट ब्‍लेयर, नील आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड और लॉन्‍ग आइलैंड जैसे कई द्वीपों का मनोरम नज़ारा देख सकते हैं।PC: Florida Memory

डॉल्फिन देखना

डॉल्फिन देखना

अंडमान में आप डॉल्फिन भी देख सकते हैं। अगर आप डॉल्फिन देखने का शौक रखते हैं तो आपको लॉन्‍ग आइलैंड के लालाजी बे बीच और जॉली बॉय आईलैंड और हैवलॉक आइलैंड के महात्‍मा गांधी मरीन नेशनल पार्क में डॉल्फिन देख सकते हैं और उनसे बात भी कर सकते हैं।

PC: brian

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+