Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर खाने के शौकीन हैं तो जानें दिल्‍ली की 6 बेस्‍ट स्‍ट्रीट फूड वाली जगहें

अगर खाने के शौकीन हैं तो जानें दिल्‍ली की 6 बेस्‍ट स्‍ट्रीट फूड वाली जगहें

By Rupam

दिल्ली अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए पूरे देशभर में जानी जाती है। जो भी लोग दिल्ली जाते हैं वह इन जगहों पर जा कर खाना नहीं भूलते हैं। इन जगहों पर मशहूर हस्तियां भी जाती हैं और स्वादिष्ट भोजन का आननंद उठाती हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में :

पराठे वाली गली
पराठे वाली गली नई दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। यह गली पराठा बिक्री की दुकानों की भारी संख्या के लिए प्रसिद्ध है। यहां के परांठे शाकाहारी होते हैं। परांठे बजट के अनुकूल है और आप अपने स्वाद का आनंद उठा सकते हैं।

parathe wali gali

Photo Courtesy: Subhashish Panigrahi

लाल बाबू चाट भंडार

अगर आपको लज़ीज और स्वादिष्ट चाट खानी है तो आप लाल बाबू चाट भंंडार जरूर जाएं। यहां आपको बहुत प्रकार के चाट मिलेंगे। यह मसहूर चाट भंडार चांंदनी चौक के पास स्थित है। यहां का गोभी मटर समोसा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे टेस्ट करने के बाद आप किसी तरह की शिकायत नहीं करेंगे।

खानदानी पकोड़े वाला
ठंड के समय में चाय और पकोड़े से बेहतर कुछ नहीं लगता। सरोजिनी नगर स्थित खानदानी पकोड़े वाला के यहां का पकोड़ा उन लोगों के लिए जन्नत है जिन्हें पकोड़े बहुत ही पसंद हैं। यहां लगभग 10 प्रकार के पकोड़े मिलते हैं। ब्रेड पकोड़ा और पनीर पकोड़ा और उसके साथ की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। एक पकोड़ा का दाम लगभग 10 से 12 रूपए होते हैं।

दिल्ली हाट
दिल्ली हाट आईएनए के पास स्थित है। यहां लगभग हर राज्य के टेस्टी खाने की चीज़े मिलती हैं। खाने की चीज़ों के साथ-साथ यहां हैंड क्राफ्ट चीज़़े भी मिलती हैं। राजस्थानी थाली से लेकर हैदराबादी बिरयानी तक आप जो खाना पसंद करेंगे आपको यहां मिलेगा। हैदराबाद, कश्मीर, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बंगाल हर जगह का स्वाद आपको यहां मिलेगा।

सीताराम दीवान चंद
एक बार यहां के छोले-भटूरे खाने के बाद आपका मन बार-बार करेगा यहां आने को। यह दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित है। यहां के भटूरे स्टफ्ड होते हैं। यह दुकान बहुत ही सस्ती है और यहां हर तरह के लोग आकर स्वादिष्ट छोले-भटूरे का आनंद उठा सकते हैं।

खान चाचा
यह जगह मांसाहारी खाने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बेस्ट होते हैं। खान चाचा खान मार्केट में स्थित है। न केवल मांसाहारी खाना बल्कि शाकाहारी खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है। यहां के खाने का दाम और जगह से ज्यादा है लेकिन इसके स्वाद के आगे सब भूल जाएगें।

More News

    Read more about: delhi दिल्ली
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+