Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोमांस से भरपुर इंडिया के 6 स्पेशल हनीमून डेस्टिनेशन

रोमांस से भरपुर इंडिया के 6 स्पेशल हनीमून डेस्टिनेशन

By Rupam

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन जो न सिर्फ दो लोगों या दो परिवारों को मिलाती है बल्कि दो आत्माओं को भी एक करती है। एक ऐसी गांठ जो लाइफ को प्यार, आनंद और रोमांस की ओर ले जाता है। तो क्यों न इसमें एक ट्विस्ट डाले जो जाए एक सुखद हनीमून ट्रीप पर।

पर ज्यादातर लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि आखिर जाए कहां। अपने हनीमून को यादगार कैसे बनाए। तो आइए हम आपको कुछ खूबसूरत और आनंद से भरे हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।

नैनीताल

नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। आप यहाँ आकर नैनीताल की रंगीन वादियों में अपने पार्टनर के साथ और मज़बूत रिश्ता बना सकते हैं। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्‍थान झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। इसलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है।

nainital

Photo Courtesy: Extra999

मसूरी
कुदरत का अनमोल खजाना मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता हैं । उत्तराखंड राज्य में स्थित मसूरी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर अवस्थित हैं जहां लोग बार बार आना पंसद करते हैं । मसूरी अपने पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं ।

बात यदि एक कपल के लिए यहां मौजूद पर्यटक स्थलों की हो तो यहां आने के बाद कपल चाइल्डर्स लॉज, मसूरी झील, संतरा देवी मंदिर, गन हिल, केम्पटी फ़ॉल, लेक मिस्ट जैसे स्थानों की यात्रा अवश्य करें और अपने हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बनाएं।

musoorie

Photo Courtesy: Mohithdotnet

मनाली
मनाली एक बहुत ही खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है। यह एडवेंचर से भरा हुआ जगह हैं ,यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली मैरिड कपल्स को अपनी ओर खींचती लाई है। कुल्लू मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

manali

Photo Courtesy: Anoop Pandit

उदयपुर

अगर आप अपने हनीमून को महलों और झीलों के बीच बिताना चाहते हैं तो उदयपुर एक बेहत विकल्प है।जिसे 'झीलों के शहर' के रूप में भी जाना जाता है। इस खूबसूरत जगह पर आप राजसी ठाठ के साथ सुंदर नजारों की लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है।

यदि बात इस शहर में पर्यटन की हो तो यहां आने वाले कपल सहेलियों की बाड़ी, बड़ा महल, गुलाब बाग, महाराणा प्रताप स्मारक, लक्ष्मी चौक, दिल कुशल, गोल महल के अलावा यहां मौजूद अलग अलग संग्रहालयों और गैलरियों की यात्रा अवश्य करें।

udaipur

Photo Courtesy: S Ballal, Ahmedabad

शिमला
शिमला की यात्रा हनीमून कपल्स के लिए आकर्षण से भरा हुआ है। यह जगह अपने समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और कुछ अच्छी फोटोग्राफी में लिप्त करने योग्य खूबसूरत स्थल भी हैं। शिमला हनीमून कपल्स के लिए एक स्वर्ग हैजहां वह ज्यादा से ज्यादा तस्वीर लेकर अपने ट्रीप को कैप्चर कर सकते हैं।

shimla

Photo Courtesy: ShashankSharma2511

श्रीनगर
बात अगर हनीमून डेस्टिनेशंस की हो, और कश्मीर की खूबसूरत वादियोँ का जिक्र ना हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। कश्मीर जिसे धरती के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। तभी तो कोई भी जोड़ा हो उसकी पहली पसंद श्रीनगर ही होती है जहाँ वह अपनी ज़िन्दगी का एक खूबसूरत फलसफा शुरू करना चाहते हैं। तो चलिए हनीमून को यादगार बनाने के लिए श्रीनगर की दिलकश वादियों में।

जहाँ आप बेहद आकर्षक नज़ारों को देखने के साथ साथ शिकारे का आंनद भी उठा सकते हैं। ये प्रेम-लीन जोड़ों का पसंदीदा स्थान है। यह शहर अपनी नगीन और डल जैसी खूबसूरत झीलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

srinagar

Photo Courtesy: KennyOMG

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+