Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन खास चीजों के लिए आप मुंबई नहीं पुणे की करें यात्रा

इन खास चीजों के लिए आप मुंबई नहीं पुणे की करें यात्रा

बातें जो पुणे को मुंबई से बनाती हैं सबसे ज्यादा खास । Things make Pune Remarkable than Mumbai.

मुंबई और पुणे की गिनती महाराष्ट्र के दो सबसे बड़े विकसित शहरों में होती है। जहां भारत का बड़ा औद्योगिक शहर मुंबई शहरी चकाचौंध, भारतीय सिनेमा और सपनों की नगरी कहा जाता है, वहीं पुणे भी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आईटी और एजुकेशनल हब के लिए प्रसिद्ध है। इन दो शहरों के बीच की दूरी लगभग 150 किमी की होगी, लेकिन बहुत से मामलो में ये दो शहर आपको काफी अलग नजर आएंगे। इसमें कोई दो राय नहीं कि मुंबई और पुणे एक बड़ी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दिन के साथ-साथ यहां की नाइट लाइफ भी सबसे शानदार मानी जाती है। लेकिन जब बात घूमने-फिरने और प्राकृतिक खूबसूरती का लुफ्त उठाने की हो तो आप पुणे को मुंबई से काफी ज्यादा बेहतर पाओगे। आइए जानते हैं उन खास चीजों के के बारे में जो पुणे को मुंबई से काफी बेहतर बनाने का काम करते हैं।

पुणे का मौसम

पुणे का मौसम

PC- Mukul2u

जब बात जलवायु और मन लुभावने मौसम की हो तो पुणे किसी भी समय मुंबई को पछाड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि गर्मी के दिनों में भी आप पुणे में बिना एसी के आराम से सो सकते हैं। लेकिन भीड़-भाड़ और शहरी घनत्व के कारण यह आराम आपको मुंबई में नहीं मिलेगा, मुंबई में गर्मी के दौरान अगर आपको आराम की नींद चाहिए तो एसी का सहारा तो लेना ही पड़ेगा।

पुणे की शाम मुंबई से काफी ज्यादा सुहावनी और आरामदायक होती हैं। यहां तक कि आम मानसून का सही मजा मुंबई से ज्यादा पुणे में ही ले सकते हैं।

पुणे का ट्रैफिक

पुणे का ट्रैफिक

PC- Amit20081980

मुंबई की लोकल ट्रेन, मेट्रो और रोड ट्रैफिक के विषय में शायद आपको बताने की जरूरत नहीं। शहरी भीड़-भाड़ के कारण मुंबई हमेशा इन चीजों के लिए बदनाम रहता है। कई बार आपने बड़ी दुर्घटनाओं के बारे में भी सुना होगा। इस मामले में पुणे कहीं ज्यादा मुंबई से बेहतर है। यहां का ट्रैफिक प्रबंधनीय है, जो आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगा।

मुंबई में सड़क जाम कभी-कभी 3 घंटे का आंकड़ा भी पार कर देता है। लेकिन आपको ये तकलीफ पुणे में नहीं झेलनी पड़ेंगी। पुणे में बहुत मुश्किल से बड़ा जाम लगता है, यहां कई सब-रूट्स बनाए गए हैं जिनकी मदद से आप शहर के अंदर आसानी से जा सकते हैं।

हरियाली और सफाई

हरियाली और सफाई

PC- Advaitk

मुंबई भले ही शहरी चकाचौंध और सुंदरता के लिए जाना जाता हो,पर साफ सफाई और हरियाली के मामले में पुणे से कहीं ज्यादा पीछे है। इस विषय में सभी जानते हैं कि मुंबई अपनी मलिन बस्तियों और चॉल के लिए भी जाना जाता है, जो एक बड़ी आबादी को आश्रय देने का काम करते हैं। इसके अलावा मुंबई की तंग गलियों भी शहर की सुंदरता बिगाड़ने का काम करती हैं। शहर के भीतर ज्यादा हरियाली न होने का एक कारण समय के साथ-साथ बढ़ते आधुनिक भवन निर्माण भी है।

मुंबई को एक कंक्रीट जंगल कह सकते हैं जिसने यहां कि प्राकृतिक सुंदरता को बहुत हद तक प्रभावित किया है। लेकिन आपको पुणे में ऐसा बिलकुल नहीं दिखेगा। शहर के अंदर भी आपको हरियाली दिख जाएगी।

ऐतिहासिक धरोहर

ऐतिहासिक धरोहर

PC- Ramakrishna Reddy y

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक नगरी कहा जाता है जो अपने गौरवशाली इतिहास के लिए पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है। यहां के ऐतिहासिक किले-भवन दूर-दराज के ट्रैवलर्स का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। मराठा और पेशवा की भूमि रहा पुणे अपने अंदर एक यादगार इतिहास लिए बैठा है।

 सांस्कृतिक विरासत

सांस्कृतिक विरासत

PC- Pradeepsomani

सिर्फ मुंबई ही नहीं पुणे भी अपने मराठी संस्कृति के लिए जाना जाता है। बहुतों के द्वारा पुणे राज्य की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। पुणे में काफी अव्वल दर्जे की मराठी बोली जाती है, और मुंबई की ही तरह यहां मराठी त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है।

एक आईटी हब होने के बावजूद पुणे ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को काफी संभालकर रखा है। अगर आप भी मराठी त्योहारों के रंग देखना चाहते हैं तो पुणे का सफर जरूर करें।

सुकून भरी जिंदगी

सुकून भरी जिंदगी

PC- Karthik Easvur

उपरोक्त खास बातों के अलावा पुणे एक सुकून भरी जिंदगी के लिए भी जाना जाता है। पुणे की लाइफ स्टाइल आपको मुंबई की भागदौड़ भरी लाइफ से कहीं ज्यादा अलग नजर आएगी।

रोजगार के लिए भले ही लोग मुंबई का रूख करें पर एक आरामदायक जिंदगी जिने के लिए अकसर लोग पुणे जैसे शहरों की ही तलाश करते हैं। आप पुणे में दिन की थकान रात में आराम से घूम फिर कर उतार सकते हैं।

इसके अलावा वीकेंड पर परिवार या दोस्तों के साथ आसपास किसी भी हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं। इसलिए अगर आप जिंदगी का थोड़ा अलग अनुभव लेना चाहते हैं तो एक बार पुणे जरूर जानें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+