Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तो इस मानसून हो जाये दक्षिण भारत की एक खूबसूरत सैर!

तो इस मानसून हो जाये दक्षिण भारत की एक खूबसूरत सैर!

By Goldi Chauhan

तेज बारिश, रंग बिरंगी छतरियां, भीगी सड़कें और सड़कों पर जमा पानी के छोटे-छोटे तालाब- जब भी आप भारत में मानसून के बारे में सोचते हैं तो क्या यही चीजें आपके दिमाग में सबसे पहले आती हैं? तो जरूरत है कि कुछ वक्त के लिए अपनी जगह से निकल, ऐसी जगहों पर जाया जाए जो भारत में बारिश के मौसम के बारे में आपकी सोच बदल दे। आज मैं आपको अपने इस आर्टिकल से उन जगहों के बारे में बताने जा रहीं हूं, जहां आप धरती पर गिरती टिप-टिप बूंदों और बारिश से गीली मिट्टी की सुगंध लुत्फ़ उठा सकते हैं।"

7 places to visit in south india during monsoon

कोडैकनाल, तमिलनाडु
कोडैकनाल तमिलनाडु राज्य का बेहद ही रोमांटिक हिल स्टेशन है। जहाँ के खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को साल भर अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं। यहाँ चारो ओर हरियाली और बस फूल-फूल नजर आते हैं जिनकी खुशबू आपका मदहोश कर अपना दीवाना बना लेगी। यहाँ की झीलें, आकर्षण दृश्य और ठंडी वादियां सचमुच किसी स्वप्न से कम नहीं लगती।

कूर्ग, कर्नाटक
कोडागु के नाम से मशहूर कूर्ग कर्णाटक राज्य के बेहद आकर्षण स्थलों में से एक है। जिसे दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता हैं। यहाँ की हरियाली, झरने और आकर्षण स्थल आपका मन मोह लेंगे। यहाँ आप सुन्दर घाटियां, रहस्मयी पहाड़ियां, कॉफी बागान, चोटियां और कल कल बहती नदियोँ का नजारा ले सकते हैं।

मेघमलाई, तमिलनाडु
मेघमलाई तमिलनाडु राज्य का सबसे खूबसूरत राज्योँ में से एक है। यह खूबसूरत स्थल मदुरै से 120 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ की हरियाली, झरने सुन्दर घाटियां, रहस्मयी पहाड़ियां, कॉफी बागान और आकर्षण स्थल आपका मन मोह लेंगे। अगर आप किसी शांत वातावरण मे छुट्टियां प्लान करने की सोच रहें हैं तो मेघमलाई बेस्ट ऑप्शन है।

गोवा
गोवा हमेशा से ही हर उम्र के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। इसकी खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ के बीच किनारे हर युवा, बच्चा व् बूढा एक बार आना ही चाहता है। फ़िल्में हो या असल ज़िन्दगी गोवा पर्यटकों के लिए हमेशा से बेहद ख़ास रहा है। अगर आप भी इस मानसून को यादगार बनाना चाहते हैं तो सैर कीजिये गोवा की।

अलाप्पुझा,केरल
अलाप्पुझा नावों का शहर, इसे भारत में पूर्व के वेनिस के नाम से भी जाना जाता हैं। यंहा के आकर्षक दृश्य और ठंडी वादियां आपका मन मोह लेंगी। यहाँ आप होउसेबोट में अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और साथ ही सुन्दर घाटियां और कल-कल बहती नदियोँ का लुत्फ ले सकते हैं।

चिकमगलूर, कर्णाटक
चिकमगलूर शहर कर्नाटक राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ हरियाली हरे-भरे कॉफी के खेत, झरने आकर्षण स्थल आपका मन मोह लेंगे। यहां का सनसेट पॉइंट काफी विख्यात और बेहद ही खूबसूरत है। यहाँ की ठंडी-ठंडी हवा आपको एक ताजगी का अनुभव कराएगी, साथ ही आप यहां ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

मुन्नार, केरल
केरल का छोटा सा हिल-स्टेशन मुन्नार बेहद ही खुबसूरत और आकर्षक हैं, खासतौर पर मानसून के दौरान यहाँ थोड़ी नीची पहाड़ियां और पहाड़ की चोटियों को ढकती हुई धुंध की छटा बेहद ही निराली नजर आती है। इसके साथ ही आप यहाँ के ऊँचे-ऊँचे पहाड़-काफी के बागान जैसी खुबसूरत जगहों को भी निहार सकते हैं। यकीन मानिए अगर किसी पहाड़ी जगह पर अच्छी छुट्टियां बिताने का मन है तो मुन्नार ऐसी ही जगहों में से एक है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+