Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आइए चलते हैं रनथम्बोर नेशनल पार्क के एक सुहाने सफर पर

आइए चलते हैं रनथम्बोर नेशनल पार्क के एक सुहाने सफर पर

By Rupam

वाइल्ड लाइफ का सफर खुद में ही एक बहुत रोमांचक और ऐडवेंचर से भरा हुआ होता है। रनथम्बोर नेशनल पार्क राजस्थान के सावई माधोपुर में स्थित है, जो स्वतंत्रता के पहले जयपुर के महाराजा लोग के शिकार करने का जगह हुआ करता था।

रनथम्बोर नेशनल पार्क अपने टाइगर और सफारी के लिए फेमस है। यह जगह ट्रैवलर और फोटोग्राफर को अपनी ओर खिंचता है। रनथम्बोर नेशनल पार्क बहुत ही फेमस गेटवे है। जयपुर से 180 किलोमीटर और दिल्ली से 370 किलोमीटर की दूरी पर है।

https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Punta_Cana_Just_Safari_-_Jeep_Safari_Adventure.jpg

Photo Courtesy: Ekabhishek

रनथम्बोर की हिस्ट्री

रनथम्बोर के सबसे पहले राजा का नाम सजराज वीर सिंह नागिल था और उनके समय में यह जगह काफी डेवेलप हो चुका था। 17th सेन्चुरी के समय रनथम्बोर फोर्ट का ग्राउंड जयपुर के महाराजा लोग के शिकार करने का जगह हुआ करता था।

1957 में इस जगह को वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी का नाम दे दिया गया था। 1974 में 'Project Tiger' शुरू किया गया था, टाइगर की सुरक्षा के लिए। 1981 में इसे रनथम्बोर नेशनल पार्क का नाम दे दिया गया।

रनथम्बोर की हिस्ट्री

Photo Courtesy: Magnus Manske

रनथम्बोर नेशनल पार्क जाने का बेस्ट समय
रनथम्बोर नेशनल पार्क जेनरल पब्लिक के लिए 1st अक्टूबर से 31st जून तक खुला होता है। जंगल विभाग लोगों के घूमने के लिए सफारी देते हैं जिसमें लगभग 20 लोग बैठ सकते हैं। मौसम के साथ सफारी की टाइमिंग भी बदलती है।

ठंड के समय में सुबह 7 से 10:30 तक और शाम में 2 से 6 बजे तक मिलता है। गर्मियों में सुबह 6 से 9:30 तक और शाम में 3 से 7 बजे तक मिलता है। तो यहां जाने से पहले आप ध्यान से एक बार वेबसाइट पर चेक कर लें।

मौसम
ठंड के समय बहुत ज्यादा ही ठंड होती है, तो स्वेटर, जैकेट, मफलर लेना बहुत ज़रूरी है और गर्मी में इतनी गर्मी की पतले कपड़े भी शरीर को राहत नहीं पहुचाते, तो सनग्लासेस, हैट, पानी की बौटल ज़रूर रखे।

रनथम्बोर नेशनल पार्क जाने का बेस्ट समय

Photo Courtesy: Koshy Koshy

रनथम्बोर का वाइल्ड लाइफ
रनथम्बोर नेशनल पार्क में टाइगर राजा होता है और वहां का मेजर आकर्षण। ज्यादातर टूरिस्ट यहां पर बड़े-बड़े बिल्लियों को देख पाते हैं और जंगल में दहाड़ने की आवाज सुन पाते हैं। 500 sq किलोमीटर में यह फैला हुआ है और बहुत सारे पशु-पक्षियों के रहने का जगह भी है।

रनथम्बोर नेशनल पार्क में घूमने वाले जगह
रनथम्बोर नेशनल पार्क में बहुत सारे राजाओं ने राज किया था। इसलिए यहां बहुत सारे हिस्टौरिकल प्लेस हैं देखने के लिए।

रनथम्बोर नेशनल पार्क में घूमने वाले जगह

Photo Courtesy: Gopalsinghal

रनथम्बोर में रहने के लिए जगह

रनथम्बोर में रूकने के लिए बहुत सारे होटल और रिसौर्ट हैं। महंगे होटल से लेकर सस्ते होटल तक आपको मिल जाएंगे। लेकिन यहां जाने के लिए आपके पास पैसे होने चाहिए, सफारी और रूकने के लिए।

रनथम्बोर में रहने के लिए जगह

Photo Courtesy: Punta Cana Just Safari

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+