Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब मुंबई में ले जमकर बर्फबारी का मजा

अब मुंबई में ले जमकर बर्फबारी का मजा

मुंबई से इमेजिका के अलग-अलग रूटों के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

इमेजिका - एक नाम जो हर घर में इस समय लोकप्रिय है, यह पार्क खोपोली के पास स्थित एक मनोरंजक जगह है।इमेजिका साल 2013 में शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक इसने अपने यहां आने वाले लोगों को कभी निराश नही किया है।

इस पार्क के ही यह पार्क हर उम्र के व्यक्ति के लिए छुट्टियां बिताने का मनपसंद स्थान रहा है। इमेजिका युवाओं और बुजुर्गों दोनो को ही समान रूप से अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप अपनी छुट्टियां लहरों और रोमांच के बीच बिताना चाहते हैं तो इस जगह आएं।

गाईड मैप

गाईड मैप

प्रारम्भिक स्थान - मुम्बई

गंत्वय स्थान - एडलैब्‍स इमेजिका

सबसे अच्छा समय यात्रा करने के लिए - सालभर में इमेजिका जाने का सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है सडक मार्ग..इमेजिका, अन्‍य शहर से सड़क द्वारा अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है और यहां नियमित रूप से मुम्बई व पुणे से बसें भी चलती हैं।PC: official site

रूट मैप -

रूट मैप -

मुम्बई से खोपोली करीब 81 किमी दूर पडेगा, यहां 3 रूट हैं जिनसे मुंबई से खोपोली पहुंचा जा सकता है :

रूट 1 - मुम्बई - नवी मुम्बई - कामोथे - रसावनी - बैंगलुरू से इमेजिका - मुम्बई हाइवे

रूट 2 - मुम्बई - नवी मुम्बई - कामोथे - खलापुर - मुम्बई से इमेजिका - पुणे हाइवे

रूट 3 - मुम्बई - मुलुंड ईस्ट - ठाणे - मुम्ब्रा - कामोथे - रसावनी - एन.एच 48 और मुम्बई से इमेजिका - पुणे हाइवे

रूट और मिडवे स्टॉपओवर

रूट और मिडवे स्टॉपओवर

पहले रूट से जाने पर बैंगलोर - पुणे हाईवे से इमेजिका पहुंचने में 1 घंटे 20 मिनट का समय लगेगा। इस रास्‍ते में नवी मुम्बई और रसावनी आदि मशहूर शहर पड़ेंगें।

सड़को को बेहद ही अच्छी तरह से बनाया व मेन्टेन किया गया है, जो अच्छी गति से दूरी को कवर करने में मदद करती हैं और रूट से रास्ता केवल 68 किमी दूर है. रसावनी को इस रास्ते का स्टॉपओवर माना जा सकता है। PC:official site

रूट और मिडवे स्टॉपओवर

रूट और मिडवे स्टॉपओवर

यह जगह रासेश्‍वर के प्राचीन मंदिर के लिए बेहद प्रसिद्ध है. ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. इस स्थान को यह नाम देवता द्वारा प्राप्त हुआ है।पाटलागंगा की प्राचीन नदी यहां छोटी-छोटी धाराओ के माध्यम से शहर में बहती है और यहां रहने वाले लोग इसे पवित्र मानते हैं।

दूसरे रूट से जाने पर मुंबई से इमेजिका 70 किमी दूर है। इसमें पुणे राजमार्ग से मुंबई से इमेजिका पहुंचने में 2 घंटे का समय लगता है।

रूट 3 पर आपको लगभग 2 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा. यह रास्ता आपको मुम्बई-पुणे हाइवे के माध्यम से इमेजिका पहुंचाएगा।

PC: official site

गंतव्य स्थान - एडलैब्स इमेजिका

गंतव्य स्थान - एडलैब्स इमेजिका

300 एकड़ में फैला पार्क, एडलैब्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड के अधीन है। पार्क में रोजाना 15000 से ज्यादा पर्यटक आते हैं और यह आंकड़ा छुट्टियों के समय और भी ज्यादा बढ़ जाता है।आज तक पार्क ने करीबन 35 लाख लोगों का मनोरंजन किया है।

पूरे परिसर में तीन पार्क मौजूद हैं - द थीम पार्क, द वॉटर पार्क और द हिमपार्क. यहां सभी उम्र के लोगों के लिए राइड हैं।

यहां मेहमान टब्बी - द एलिफ़ेंट, रोबर्टो - द स्टार बावर्ची, द लॉस्ट एस्ट्रोनॉट, श्री इंडिया फेम के मोगेम्बो और द जिंजरब्रेड मैन का मज़ा ले सकते हैं।PC: official site

द थ्री पार्कस

द थ्री पार्कस

यहां का हिमपात पार्क पूरे देश में एकलौता ऐसा पार्क है, जो 15000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसके कारण यह भारत के सबसे बडे बर्फ़ पार्कों में से एक है।

बर्फ पार्क में एक कृत्रिम बर्फबारी मशीन है, जो लोगों के पार्क में प्रेवश करने के दस मिनट बाद शुरू की जाती है। इससे बर्फबारी का वास्तविक अनुभव होता है, बर्फ फर्श पर एकत्र हो जाती है और लोग इसके साथ खेल सकते हैं।

द थीम पार्क में लोगों के लिए कई सारी राइड्स उपलब्ध हैं जैसे कि नाइट्रो, चीफ मशीन, सलीमगढ आदि।नाइट्रो एक रोलर कोस्टर है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई 132 फुट है और ये 65.2 मील की स्पीड तक जाता है।PC: official site

और क्‍या कर सकते हैं

और क्‍या कर सकते हैं

द थीम पार्क में लोगों के लिए कई सारी राइड्स उपलब्ध हैं जैसे कि नाइट्रो, चीफ मशीन, सलीमगढ आदि. नाइट्रो एक रोलर कोस्टर है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई 132 फुट है और ये 65.2 मील की स्पीड तक जाता है।

स्क्रीम मशीन यहां का एक और प्रमुख आकर्षण है।यह 120 डिग्री तक घूमता है और जमीन से 148 फीट की ऊंचाई तक ले जाता है।

द थीम पार्क सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है, द हिम पार्क सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चलता है और जल पार्क 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है।PC: official site

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+