Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आपको एडवेंचर करना लगता है अच्छा, तो जाएं महाराष्ट्र के इन जगहों पर

अगर आपको एडवेंचर करना लगता है अच्छा, तो जाएं महाराष्ट्र के इन जगहों पर

By Rupam

अक्सर लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ खूब सारी मस्ती कर सकें और साथ ही बहुत सारी यादें इकट्ठा कर सके।
अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश कर रहें हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर सकें तो जाएं इन जगहों पर और साथ ही साथ एडवेंचर करने के लिए भी बहुत सारी चीज़े भी मिलेंगी। इन जगहों पर न सिर्फ आपको प्राकृति सुंदरता बल्कि और भी बहुत कुछ देखने को मिलेंगे।

कर्जत
कर्जत, महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित है। कर्जत, मुंबई का भी एक हिस्सा है। मॅानसून के समय यहां जाना बहुत ही अच्छा होता है। मुंबई के लोकल लोगों के लिए यह समझ लिजीए दूसरा घर है, जहां वह फेस्टीवल में भी जाते हैं। इस जगह की खोज खासकर ट्रेकिंग के लिए की गई थी जो अब आकर्षक स्थल के रूप में जाना जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं जो काफी साहसिक है।

कर्जत

Photo Courtesy: Ramnath Bhat

मालशेज़ घाट

मालशेज़ घाट अपनी अनगिनत झीलों और चट्टानी पर्वतों के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह प्रकृति प्रेमियों, सुख की खोज करने वालों, साहसिकों और ट्रेकर्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। हरे भरे जंगलों से परिपूर्ण इस स्थान में कई नदियाँ हैं, जो यहाँ से बहती हैं। अनेक ऐतिहासिक क़िले भी हैं, जो प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास की झलक प्रस्तुत करते हैं।

मालशेज़ घाट

Photo Courtesy: An@vrin at English Wikipedia

दूरशेत
यह गाँव एक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। सप्ताह के आखिरी दिनों का यह एक आदर्श गंतव्य स्थान है, जहाँ शहरी लोग प्रकृति की गोद में खुलकर आराम कर सकते हैं। दूरशेत भारत के प्रमुख शहरों मुंबई और पुणे के नज़दीक स्थित है। अपने बेहतरीन प्राकृतिक आवरण के कारण दूरशेत ट्रेकर्स और वन्य जीवन सफारी के लिए लोकप्रिय है।

दूरशेत

Photo Courtesy: Aditya Patawari

खोडाला
खोडाला एक पहाड़ी पर स्थित होने के कारण और हरे-भरे घने जंगलों से घिरा होने के कारण ट्रैकिंग और पिकनिक के लिए बहुत अच्छी जगह है। यह परंपराओं से बंधी एक ऐसी स्थिर और रूखी जगह है, जो आज भी दुनिया के लिए अनजान है। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों के निकट होने पर भी यह गाँव उतना फेमस नहीं है, जितना कि उसे होना चाहिए।

खोडाला

Photo Courtesy: Abhay gobade

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+