Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अग्रसेन की बावली का अनजाना रहस्य: काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

अग्रसेन की बावली का अनजाना रहस्य: काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

देश की राजधानी व दिल, दिल्ली अपने भव्य इतिहास और समृद्ध वर्तमान के लिए जाना जाता है। यह शहर कई ऐतिहासिक स्मारकों को अपने में समेटे हुए, इतिहास और आज के समय का सबसे सटीक व अखंड मिश्रण है। इन्हीं इतिहासों में से एक है दिल्ली के सबसे समृद्ध क्षेत्र कनॉट प्लेस में स्थित अग्रसेन की बावली, जो यहाँ के निवासियों के रोज़ाना की ज़िन्दगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह ऐसे स्मारकों में से एक है जिसका रहस्य अब भी इसके साथ बरक़रार है।

अग्रसेन की बावली, क़रीब 60 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊँचा सीढ़ीनुमा कुआँ है, जिसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित रखा गया है। इस बावली के बारे में ऐसा विश्वास है कि, महाभारत काल में ही इसका निर्माण करवाया गया था। बाद में अग्रवाल समाज ने इस बावली का जीर्णोद्धार कराया। किसी ज़माने में दिल्ली और पुरानी दिल्ली के लोग यहाँ तैराकी सिखने के लिए आते थे।

बावली के पश्चिम की ओर तीन प्रवेश द्वार युक्त एक मस्जिद है। इस बावली में करीब 105 सीढ़ीयां हैं। साल 2012 में भारतीय डाक द्वारा अग्रसेन के बावली पर डाक टिकट भी जारी किया गया। अनगढ़ तथा गढ़े हुए पत्थर से निर्मित यह दिल्ली की बेहतरीन बावलियों में से एक है। इन सब विशेषताओं के साथ अग्रसेन की बावली की सबसे दिलचस्प बात यह है कि, यह बावली अपनी डरावनी प्रकृति की वजह से, दिल्ली के साथ-साथ भारत की भी सबसे डरावनी जगहों की सूचि में शामिल है।

चलिए आज हम पता करते हैं कि, वो कौन सी चीजें हैं जो दिल्ली की इस ऐतिहासिक बावली को रहस्यमयी और डरावनी बनाती है।

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

हालाँकि ऐसा माना जाता है कि अग्रसेन की बावली का निर्माण 14वीं शताब्दी में शौर्य वंश के महाराजा अग्रसेन ने करवाया था, पर अब तक इससे सम्बंधित कोई ऐसी ऐतिहासिक जानकारी नहीं मिली है जिससे पता चल सके कि वास्तव में किसने इस समृद्ध वास्तुकला का निर्माण कराया था।

Image Courtesy:Akshat bhattacharjee

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

इस स्मारक में जिनते भाग नज़र आते हैं, उनमें तीन स्तर मौजूद हैं, जिनमें लगभग 105 सीढ़ियां बनी हुई हैं।

Image Courtesy:Supreet Sethi

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

कई लोगों द्वारा इसे दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी ज़माने में इस बावली में काला पानी हुआ करता था जो यहाँ आए उदास लोगों को अपनी तरफ सम्मोहित करके उसके अंदर कूद जाने को अपनी ओर विवश करता था।

Image Courtesy:Deejay1010

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

यह लोगों को अपनी और लुभा कर आत्महत्या करने को प्रेरित करता था। हालाँकि आज के समय में यह कुआँ पूरी तरह से सुख गया है पर आज भी यह दिल्ली की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार है।

Image Courtesy:Anupamg

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

अग्रसेन की बावली पर पहुँच कर जैसे-जैसे हम सीढ़ियों द्वारा बावली के निचे उतरते हैं, एक अजीब सी गहरी चुप्पी फैलने लगती और आकाश गायब होने लगता है।

Image Courtesy:Raghavpahuja

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

कबूतरों की गुटरगूँ और चमकादड़ों की चीखें और फड़फड़ाहट जो पत्थर की दीवारों में गूंजती हैं, बावली के माहौल को और भी भयावह बना देती हैं।

Image Courtesy:Parth.rkt

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

कई लोगों का तो यह कहना है कि, यहाँ बुरी आत्माएं वास करती हैं। कई लोग जो यहाँ आए हैं उनमें से कइयों ने यहाँ कई बार अजीब सी उपस्थिति या परछाई के होने का एहसास किया है।

Image Courtesy:Raghav.gaur1985

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

कई लोग जो इस बावली की सैर पर आए हैं, उन्हें किसी अदृश्य साये द्वारा पीछा किया जाना महसूस हुआ है, जिसकी वजह से उनके कदम की तेज़ी में तीव्रता से व्रिद्धि हुई है।

Image Courtesy:Jaydeep Saha

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

इस रहस्यमयी अग्रसेन की बावली के साथ एक बहुत ही मजबूत और डरावना एहसास जुड़ा हुआ है जो लोगों को अंदर तक बुरी तरह से डरा देता है।

Image Courtesy:Gauravraturi

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

काला पानी जो लोगों को आत्महत्या के लिए अपनी ओर लुभाता है!

यह निश्चित तौर पर ऐसी चीज़ है, जिसपर विश्वास करने से पहले उसका अनुभव करना आपके लिए ज़्यादा ज़रूरी है।

Image Courtesy:Kuntal Guharaja

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+