Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में 14 तरह के ट्रैफिक नियम टूटे तो AI इंटरसेप्टर वैन घर पहुंचाएगी मेमो, कहां-कहां होगा इनका इस्तेमाल?

अहमदाबाद में 14 तरह के ट्रैफिक नियम टूटे तो AI इंटरसेप्टर वैन घर पहुंचाएगी मेमो, कहां-कहां होगा इनका इस्तेमाल?

अहमदाबाद में ट्रैफिक के नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों चालकों की अब खैर नहीं होने वाली है। अगर आप अहमदाबाद में चार पहिया या दो पहिया वाहन चलाते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस लगातार यातायात को सुगम बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है।

इसी क्रम में अब अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने AI इंटरसेप्टर वैन की मदद से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कोशिश कर रही है। अगर 14 तरह के यातायात के नियम टूटे तो वाहन चालकों को ई-मेमो पकड़ा दिया जाएगा। अगर जरूरत हुई तो ई-मेमो वाहन चालक के घर भी पहुंचाया जा सकता है। अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 5 AI इंटरसेप्टर वैन को चालू किया है।

ahmedabad traffic ai interceptor van

क्या है AI इंटरसेप्टर वैन?

AI इंटरसेप्टर वैन अहमदाबाद पुलिस की एक गश्ती वैन ही है। एक तरह से कहा जा सकता है कि ये वैन AI कैमरों से लैस होते हैं। इसलिए अगर कहीं भी ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन होता है, तो ये वैन बड़ी आसानी और सफाई के साथ वाहन के नंबर के जरिए उसके मालिक का पता लगाने में सक्षम होते हैं। इन इंटरसेप्टर वाहनों के लिए 14 तरह के ट्रैफिक नियमों को निर्धारित किया गया है, जिसका उल्लंघन होने पर वाहन के मालिक को ई-मेमो जारी कर दिया जाएगा, जो उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

कौन से ट्रैफिक नियमों के टूटने पर जारी होंगे ई-मेमो?

अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस लगातार लोगों से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने का अनुरोध भी करती है और यह कोशिशें भी लगातार करती रहती है कि लोग स्वेच्छा से इन नियमों का पालन करें। इसी क्रम में 5 AI इंटरसेप्टर वैन को शुरू किया गया है, जो 14 तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अपनी नजरें बनाए रखेंगे। जिन 14 तरह के ट्रैफिक नियमों को लेकर AI इंटरसेप्टर वैन काम करेंगे वो हैं -

  • हेलमेट न पहनना
  • ओवर स्पीड
  • स्टॉप लाइन का उल्लंघन
  • बीआरटीएस मार्ग पर अतिक्रमण
  • बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां
  • ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन
  • ट्रिपल राइडिंग
  • वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना
  • गलत साइड से ड्राइव करना
  • नो-पार्किंग के नियमों को तोड़ना
  • सीट बेल्ट न लगाना
  • अंधाधुंध पार्किंग
  • फ्री लेफ्ट टर्न को ब्लॉक कर देना
  • कार में डार्क फिल्म का लगाना

कहां-कहां काम करेंगे AI इंटरसेप्टर वैन?

AI इंटरसेप्टर वैन को उन जगहों पर ही इस्तेमाल किया जाएगा, जहां सिग्नल नहीं है, ट्रैफिक का बहाव काफी ज्यादा होता है या लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में फिलहाल 212 सर्किल पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन कुछ जगहें जैसे शिवरंजनी, गोटा, इस्कॉन और पकवान सर्किल, श्यामल, सोलह, छोटी गलियों, संकरी सड़कों पर कोई कैमरा नहीं है। इसलिए ऐसी सभी जगहों पर ही AI इंटरसेप्टर वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 5 AI इंटरसेप्टर वैन को शुरू किया गया है।

कैसे काम करेगा AI इंटरसेप्टर वैन?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस AI इंटरसेप्टर वैन से गश्त लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक समस्या पैदा करने वाले वाहनों को कैमरे में रिकॉर्ड करेगी। इसके बाद AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से ई-मेमो तैयार किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने आरटीओ सिस्टम के समन्वय से सभी वाहनों के डाटा का एक प्रोग्राम तैयार किया है। यह प्रोग्राम AI की मदद से वाहनों के नंबरों के आधार पर उस वाहन के बारे में जानकारी जुटाएगा। इंटरसेप्टर वाहन का फोटो खींचकर कंट्रोल रूम सर्वर को भेजेगा, जहां ई-मेमो बन जाएगा। फिर उसे वाहन के ड्राईवर के घर पहुंचा दिया जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+