Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के 3 मुख्य फ्लाईओवरों को किया गया बंद, कब तक रहेंगे बंद? कौन-कौन और क्या होंगे वैकल्पिक मार्ग?

अहमदाबाद के 3 मुख्य फ्लाईओवरों को किया गया बंद, कब तक रहेंगे बंद? कौन-कौन और क्या होंगे वैकल्पिक मार्ग?

मुंबई से अहमदाबाद के बीच तेजी से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSRC) का निर्माण किया जा रहा है। आम बोलचाल की भाषा में जिसे बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से जाना जाता है, वह भारत की पहली हाई स्पीड रेल होने वाली है। इस कॉरिडोर पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच कुल 508 किमी की दूरी को बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मात्र 2 घंटा 58 मिनट में तय करेगी।

गुजरात, दादर व नागर हवेली और महाराष्ट्र से होकर गुजरने वाली बुलेट ट्रेन के लिए न सिर्फ 12 अलग स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है, बल्कि विशेष रेल कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण के लिए ही अहमदाबाद में 3 फ्लाईओवरों को आंशिक अथवा पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की गयी है।

ahmedabad flyover closed bullet train

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर बताया दिया गया है कि कुछ जगहों पर फ्लाईओवरों के खंभों पर ही रेलवे ट्रैक को बिछाने की जरूरत है। अहमदाबाद कौन-कौन से फ्लाईओवर को बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बंद किया गया है? कब से कब तक अहमदाबाद के 3 फ्लाईओवर बंद रहेंगे और क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

कौन-कौन से 3 फ्लाईओवर होंगे बंद?

1. नथालाल झगाडिया ब्रिज
2. अस्वारा ब्रिज
3. कैडिला ब्रिज

कब से कब तक बंद रहेंगे तीनों फ्लाईओवर?

1. नथालाल झगाडिया ब्रिज

18 फरवरी से नथालाल झगाडिया ब्रिज को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह ब्रिज खोखरा और मनीनगर को जोड़ने का काम करती है। इस ब्रिज को 10 दिनों के लिए बंद किया गया है। 18 फरवरी से 28 फरवरी तक यह ब्रिज बंद रहेगी।

वैकल्पिक रास्ते

  • जो गाड़ियां खोखरा और हटकेश्वर की तरफ से आ रही हैं, वे मद्रासी मंदिर AMTS बस स्टॉप से बाएं मुड़कर रेलवे कॉलोनी क्रॉसिंग होकर मनीनगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा सकती हैं, जिसके बाद कांकरिया की ओर जा सकेंगी।
  • जो गाड़ियां एलजी अस्पताल और कांकरिया की ओर से आ रही हैं, वे जयहिंद क्रॉसिंग से बाएं मुड़कर मनीनगर रेलवे क्रॉसिंग होकर अनुपम सिनेमा, जशोदानगर और खोखरा की ओर बढ़ सकेंगी।

2. अस्वारा ब्रिज

22 फरवरी से 23 मार्च यानी करीब 1 महीने के लिए अहमदाबाद का अस्वारा ब्रिज (अमरसिंह चौधरी ब्रिज) को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस ब्रिज से होकर किसी भी तरह के वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वैकल्पिक रास्ते?

  • इस दौरान जो गाड़ियां दिल्ली दरवाजा, दरियापुर दरवाजा और प्रेम दरवाजा की तरफ से ईदगाह सर्किल और ईदगाह ब्रिज (गिरधरनगर ब्रिज) की ओर जाने वाली होंगी, वे गिरधर नगर सर्किल से दाएं मुड़कर अस्वारा क्रॉसिंग की ओर जा सकेगी।
  • जो गाड़ियां सरसपुर, गोमतीनगर और बापुनगर की तरफ से आ रही है, वे अस्वारा ब्रिज के नीचे से साइड रोड लेकर सिविल अस्पताल या गिराधरनगर सर्किल ओर जाकर दिल्ली दरवाजा, दरियापुर दरवाजा और प्रेम दरवाजा की ओर जा सकती हैं।
  • सिविल अस्पताल की ओर से आने वाली गाड़ियां दाएं मुड़कर गिरधरनगर क्रॉसिंग की ओर बढ़कर ईदगाह ब्रिज से होकर जा सकती हैं।

3. कैडिला ब्रिज

8 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कैडिला फ्लाईओवर और BRTS रूट के बीच का एक हिस्सा बंद रहेगा। यानी इस ब्रिज को पूरी तरह से बंद न करके आंशिक रूप से बंद किया जा रहा है।

क्या रहेगा खुला?

BRTS से होकर साइड रोड तक आवाजाही की जा सकेगी। यहां सड़क के सिर्फ एक तरफ, जिधर बुलेट ट्रेन से जुड़ा कोई काम नहीं हो रहा होगा, उसे सामान्य ट्रैफिक के लिए खुला रखा जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad bullet train traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+