Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में बनेगा देश का सबसे ऊंचा 'सिटी स्क्वायर', क्या है यह और क्या होंगी इसकी विशेषताएं?

अहमदाबाद में बनेगा देश का सबसे ऊंचा 'सिटी स्क्वायर', क्या है यह और क्या होंगी इसकी विशेषताएं?

साबरमती आश्रम,ऑक्सीजन पार्क, रिवरफ्रंट और न जाने क्या-क्या...! जब भी अहमदाबाद में देखने और घूमने लायक जगहों के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया जाता है, तब ऐसी कई जगहों की लिस्ट दिखाई देती है। लेकिन अब अहमदाबाद में न सिर्फ घूमने के लिए एक नयी जगह बल्कि अहमदाबाद को विश्व स्तर पर एक नयी पहचान भी मिलने वाली है।

पेरिस, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे विदेशी शहरों के तर्ज पर अब अहमदाबाद में भी सिटी स्क्वायर बनने वाला है। इसे शहर के बेहद लोकप्रिय जगह पर बनाने की योजना है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए यहां तक आना-जाना आसान बन सकें। सिटी स्क्वायर को अहमदाबाद नगर निगम (AMC) द्वारा बनाया जाएगा।

ahmedabad city square

आइए आपको अहमदाबाद में प्रस्तावित सिटी स्क्वायर के बारे में विस्तार से बताते हैं -

क्या होगा सिटी स्क्वायर?

अहमदाबाद में जिस सिटी स्क्वायर को बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, वह लगभग 175 मीटर ऊंची टावर जैसी संरचना होने वाली है। दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में बनने वाला सिटी स्क्वायर पूरे भारत में सबसे ऊंचा होने वाला है। सिटी स्क्वायर न्यूयॉर्क, लंदन या फिर पेरिस में मौजूद सिटी स्क्वायर में मिलने वाली सुविधाओं से काफी हद तक प्रेरित होगा। यहां से न सिर्फ अहमदाबाद के शानदार नजारों का लुत्फ उठाया जा सकेगा बल्कि मनोरंजन, व्यापारिक और अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं का भी यह प्रमुख केंद्र बनने वाला है।

कहां बनेगा सिटी स्क्वायर?

सिटी स्क्वायर को बनाने के लिए सबसे पहले जिस जगह का नाम सामने आया है, वह अहमदाबाद शहर का केंद्र बिन्दु माना जाता है। सिटी स्क्वायर को अहमदाबाद के सिंधुभान रोड पर बनाने की योजना बनायी गयी है। इसे सिंधुभान रोड पर ऑक्सीजन पार्क के ठीक बगल में बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार करीब ₹110 करोड़ की लागत से अहमदाबाद में सिटी स्क्वायर को तैयार किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि सिटी स्क्वायर अहमदाबाद, जो एक विश्व धरोहर शहर है, की उपलब्धि में एक नया सितारा जरूर जोड़ेगा।

क्या होंगी सिटी स्क्वायर की विशेषताएं?

अहमदाबाद का सिटी स्क्वायर एक ऐसी जगह के तौर पर विकसित किया जाएगा, जो अहमदाबादवासियों और यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। सिटी स्क्वायर कई मंजिला होगी। इसके ग्राउंड फ्लोर से 14 मीटर नीचे 3 बेसमेंट बनाने की योजना है, जहां गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्थाएं होंगी। बेसमेंट में 3 स्तरीय पार्किंग बनेगा, जिसके हर स्तर में पार्क की जा सकने वाली गाड़ियों की संख्या है -

  • बेसमेंट 1 में 210 गाड़ियां (कारें)
  • बेसमेंट 2 में 200 गाड़ियां (कारें)
  • बेसमेंट 3 में 1465 वाहन (दो पहिया)

सिटी स्क्वायर के सबसे नीचली मंजिल में दुकानें और आर्ट गैलरी बनायी जाएंगी जो पर्यटकों और यहां आने वाले लोगों को लुभाएंगी। साथ ही साथ व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर भी उभरेंगी। सिटी सेंटर में मनोरंजन के लिए एम्फीथिएटर, स्काई डेक और स्काई वॉक जैसे रोमांचक आकर्षण भी होंगे। बताया जाता है कि सिटी स्क्वायर में लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर दो मंजिलों को रेस्तरां के लिए आवंटित किया जाएगा, जिसमें एक बार में लगभग 900 लोग बैठकर खाना खा सकेंगे।

इसके अलावा सिटी स्क्वायर के चारों कोनों पर भी फूड कियॉस्क होंगे, जहां से चलते-फिरते स्वादिष्ट व्यंजन खरीदकर लोग अपनी पेट पूजा कर सकेंगे। इसके छत से अहमदाबाद शहर का नजारा बेहद शानदार दिखाई देगा, जहां से एक बार में लगभग 75 लोग पूरे अहमदाबाद के नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा गार्डन, वाटर फाउंटेन आदि के साथ सिटी स्क्वायर को अहमदाबाद में शहरी प्लाजा के रूप में विकसित करने की योजना है।

FAQs
सिटी स्क्वायर, अहमदाबाद क्या है?

अहमदाबाद में प्रस्तावित सिटी स्क्वायर एक विशाल इमारत होगी, जहां एम्फीथिएटर, रेस्तरां, पार्किंग, मनोरंजन के अन्य साधनों के साथ-साथ घूमने आने वाले अहमदाबाद शहर का लुत्फ उठा सकें, ऐसी व्यवस्था भी होगी।

अहमदाबाद में सिटी स्क्वायर कहां बनेगा?

अहमदाबाद शहर के केंद्र में सिंधुभान रोड पर ऑक्सीजन पार्क के ठीक बगल में सिटी स्क्वायर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+