Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद की साबरमती नदी में उठा सकेंगे लग्जरी क्रूज का आनंद : जाने रूट, विशेषताएं और किराया!

अहमदाबाद की साबरमती नदी में उठा सकेंगे लग्जरी क्रूज का आनंद : जाने रूट, विशेषताएं और किराया!

सोशल मीडिया पर आपने अक्सर कई कंटेट क्रिएटर्स को देखा होगा लग्जरी क्रूज में घूमते हुए। मुंबई, गोवा आदि में इस तरह के महंगे क्रूज में एक या दो रात की ट्रिप, विभिन्न जगहों पर घूमना आदि तो आसान होता है लेकिन क्या आप किसी लग्जरी क्रूज का आनंद अहमदाबाद में भी उठा सकते हैं? बेशक उठा सकते हैं। अहमदाबाद की साबरमती नदी में आप इस लग्जरी क्रूज का आनंद उठा सकते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं अगर अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग समारोह से प्रेरित होकर आप अपनी शादी, एनिवर्सरी, सगाई या फिर बर्थडे सेलिब्रेशन अथवा कॉर्पोरेट पार्टी जैसी पार्टी किसी क्रूज पर ही करना चाहते हैं तो अब अहमदाबाद में भी यह संभव होने वाला है। कैसे...चलिए आपको आगे बताते हैं।

ahmedabad Luxury cruise

Time of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की साबरमती नदी में लगभग ₹25 करोड़ की लागत से शानदार क्रूज सेवा को शुरू करने की योजना बनायी गयी है। इस क्रूज सेवा को खासतौर पर पर्यटकों को आकर्षित करने और अहमदाबाद में शादी-विवाह जैसे समारोह को यादगार और शानदार बनाने की इच्छा रखने वाले अमदावादियों को ध्यान में रखकर ही शुरू की जाने वाली है।

दावा किया जा रहा है कि इस क्रूज पर अहमदाबाद के इतिहास और संस्कृति से संबंधित कई जानकारियां भी दी जाएंगी जो इस सफर को बड़ा ही यादगार बना देगा। यात्रियों को ऑडियो-वीडियो गाईड के माध्यम से अहमदाबाद की जड़ों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

कहां से कहां तक चलेगा?

अहमदाबाद की साबरमती नदी में जिस लग्जरी क्रूज सेवा को शुरू करने की घोषणा की गयी है, उसे अटल ब्रिज से दधिची ब्रिज के बीच चलाया जाएगा। बता दें, साबरमती नदी उदयपुर के पास राजस्थान की अरावली पहाड़ियों से निकलती है, जो अहमदाबाद में उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर बहती है।

ahmedabad sabarmati river cruise

अगर नजारों की बात की जाए तो इस नदी का कोई जवाब नहीं होता है। इस क्रूज पर सवार होकर आप दिन के समय शानदार धूप और नदी के स्वच्छ पानी में पड़ती रोशनी तो शाम को डूबते सूरज के बेहद खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

क्या होंगी इस क्रूज की खासियत?

लगभग ₹25 करोड़ में अगर किसी क्रूज का निर्माण किया जा रहा है तो उसमें कुछ तो खासियत होगी ही, जो इसे इतना महंगा बनाती हैं। आइए जान लेते हैं इस लग्जरी क्रूज की विशेषताओं के बारे में -

  • क्रूज 49 मीटर लंबा है, जिसमें यात्रियों की जरूरत से संबंधित हर सुविधा मौजूद है।
  • इसमें 2 प्रपोल्शन इंजन और 3 जेनरेटर होंगे, जो यात्रा की कुशलता और बिजली का लगातार उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगे।
  • क्रूज का निचला डेक यात्रियों के आराम करने के लिए होगा, जहां सेंट्रल एयर कंडिशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • ऊपरी डेक में प्रोग्राम आयोजित होंगे जो खुले आसमान के नीचे तारों की भीड़ में एक शानदार अनुभव प्रदान करेंगे।
  • विशाल एसी बैंक्वेट हॉल और रेस्तरां
  • मॉकटेल बार और वीआईपी लाउंज
  • स्टेट ऑफ आर्ट म्यूजिक और LED सिस्टम, जहां लाइव परफॉर्मेंस दिखाई जाएंगी।
  • एसी वेटिंग लाउंज, जहां बोर्डिंग से पहले यात्री आराम कर सकेंगे।
  • किचन, स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद उठा सकेंगे।
  • वाईफाई और सीसीटीवी की सुविधा।
ahmedabad cruise service

मिली जानकारी के अनुसार इस लग्जरी क्रूज के लिए विशेष तौर पर साबरमती नदी के किनारे 27 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा जेट्टी बनाया जाएगा जो करीब 70 टन तक का वजन झेल सकता है। जेट्टी पर सिक्योरिटी चेक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चेक-इन काउंटर भी होंगे, जहां से क्रूज में बोर्डिंग करने में पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस क्रूज में एक बार में लगभग 350 यात्री आराम से सवार हो सकेंगे।

कैसे करेंगे बुकिंग?

अहमदाबाद के लग्जरी क्रूज की बुकिंग ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हो सकेगी, ताकि हर किसी के लिए टिकट बुक करना आसान हो। बताया जाता है कि लग्जरी क्रूज की इस परियोजना पर फिलहाल एक निजी कंपनी काम कर रही है जिसके माध्यम से टिकट बुक की जा सकेगी। इसलिए क्रूज का किराया कितना होगा या बुकिंग की आधिकारिक साइट क्या होगी, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+