फूलों की क्यारियां ही नहीं, बल्कि फूलों से बनी आकृतियां भी लोगों को हैरत में डाल सकती हैं। इस बात पर यकीन ही नहीं होता, अगर अहमदाबाद में फ्लावर शो आयोजित नहीं होता। पिछले कई सालों की तरह इस साल भी अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने फ्लावर शो 2025 (Flower Show 2025) को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित होने वाले फ्लावर शो का उद्घाटन 1 जनवरी 2025 को गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल करने वाले हैं। पूरे जनवरी भर यह फ्लावर शो चलने वाले है, जिसे देखने के लिए लाखों की तादाद में लोग यहां पहुंचते हैं। क्या आप जानते हैं, अहमदाबाद के फ्लावर शो में कोई आम नागरिक भी VIP अंदाज में एंट्री कर सकता है।

अहमदाबाद के फ्लावर शो से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लें -
कितने तरह के पेड़ों से सजाया जाएगा?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों को 15 लाख से भी प्रकार के पेड़-पौधों की सजावट देखने का मौका मिलेगा। इनमें कम से कम 30 प्रजाति के शानदार फूलों की सज्जा भी देखने को मिलेगी, जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में ही खिलते हैं।
यह फ्लावर शो जनवरी के पूरे महीने के दौरान चलने वाला है। इसलिए आम लोगों से लेकर जनवरी के महीने में अहमदाबाद व आसपास के इलाकों में घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी यहां घूमने जाने का मौका मिल जाएगा।
मिलेगी VIP एंट्री
अगर आप फ्लावर शो में घूमने जाना तो चाहते हैं, लेकिन यहां होने वाली भीड़ की वजह से हर बार घूमने जाने का प्लान रद्द कर देते हैं तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर है। अब आप बिल्कुल VIP अंदाज में फ्लावर शो में एंट्री कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, फ्लावर शो में आने वाले ऐसे VIP मेहमानों के लिए स्पेशल टाइम स्लॉट भी आवंटित किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब फ्लावर शो के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने VIP टिकट की व्यवस्था की है।

अहमदाबाद फ्लावर शो की महत्वपूर्ण जानकारियां
उद्घाटन - 1 जनवरी 2025
स्थान - साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद
समय - सुबह 8.30 से रात 9 बजे तक (सामान्य)
VIP एंट्री - सुबह 9 से 10 बजे तक और रात को 10 से 11 बजे तक।
एंट्री शुल्क - सोमवार से शुक्रवार तक ₹70
सप्ताहांत में - ₹100 (12 साल से कम आयु के बच्चों की एंट्री फ्री)
VIP एंट्री शुल्क - ₹500 प्रति व्यक्ति
ऐसा पहली बार हो रहा है जब फ्लावर शो में AMC ने VIP एंट्री शुल्क और विशेष समय स्लॉट की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था खास उन व्यक्तियों के लिए जिन्हें ज्यादा भीड़भाड़ पसंद नहीं होती है। अगर आप फोटोग्राफी आदि करना चाहते हैं, तब भी आप VIP एंट्री का लाभ उठा सकते हैं। क्योंकि उस समय भीड़ कम होने की वजह से आप अलग-अलग एंगल से शानदार तस्वीरें और वीडियो निकाल सकेंगे वो भी बिना किसी Disturbance के।

बड़ा ही शानदार होगा फ्लावर शो 2025
अहमदाबाद में अगले साल आयोजित होने वाला फ्लावर शो 2025 बड़ा शानदार होने वाला है। इस फ्लावर शो के लिए AMC ने ₹15 करोड़ आवंटित किया है। फ्लावर शो के लिए पहली बार इतनी बड़ी धनराशि आवंटित की गयी है। पिछले साल यानी 2024 में फ्लावर शो के लिए ₹11.44 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था।
पिछले साल फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों की संख्या करीब 10 लाख थी। इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि इस साल भी यहां आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या कम से कम 15 लाख का आंकड़ा छू सकती है। पिछले साल फ्लावर शो से AMC को लगभग ₹6.52 करोड़ की आय हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications














