Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर खुला Glow Garden, शुरू हो रहा है फ्लावर शो

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर खुला Glow Garden, शुरू हो रहा है फ्लावर शो

कल से अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर शुरू हो रहा इंटरनेशनल फ्लावर शो 2025। पहले इसे 1 जनवरी 2025 से ही शुरू करने की घोषणा की गयी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से जारी राष्ट्रीय शोक के कारण 2 दिन देर से अहमदाबाद में फ्लावर शो को शुरू किया जा रहा है। आज यानी 3 जनवरी 2025 को इसका उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करने वाले हैं।

कब तक चलेगा फ्लावर शो? क्या तारीख बदलने की वजह से फ्लावर शो की Timing, एंट्री शुल्क आदि में भी बदलाव हुए हैं? इसके साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर बने Glow Garden का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री 3 जनवरी को करने वाले हैं, जिसके बारे में भी हम आपको विस्तार से बताएंगे।

ahmedabad glow garden

प्रतिमाओं से जुड़ी जानकारियां सुनेंगे लोग

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर फ्लावर शो 2025 की शुरुआत कल से यानी 3 जनवरी से हो रही है। यह 22 जनवरी 2025 तक चलेगा। पूरे फ्लावर शो को 6 अलग-अलग जोन में बांट दिया गया है जहां देश के विकास और संस्कृति से जुड़ी आकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 का आयोजन अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर किया जा रहा है।

इस आयोजन पर करीब ₹3 करोड़ का खर्च किया जा रहा है। पिछले साल अहमदाबाद फ्लावर शो 2024 में लगभग 20 लाख लोग पहुंचे थे। इस साल इससे ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है। फ्लावर शो में इस साल सबसे बड़ी खासियत है कि लोग यहां प्रदर्शित की गयी प्रतिमाओं के बारे में सिर्फ पढ़ेंगे ही नहीं बल्कि ऑडियो के माध्यम से इन जानकारियों को सुन भी सकेंगे। इसके साथ ही फ्लावर शो में जगह-जगह QR कोड लगाए होंगे, जिनके माध्यम से आम लोग अपने सुझाव भी दे सकेंगे।

glow garden ahmedabad

फ्लावर शो की Timing और एंट्री शुल्क

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर शुरू होने वाला फ्लावर शो हर दिन सुबह 9 बजे से खुल जाएगा सामान्य रूप से रात के 10 बजे तक खुला रहेगा। लेकिन जिन लोगों ने VIP बुकिंग की है, उनके लिए फ्लावर शो रात के समय अतिरिक्त 1 घंटा खुला रहेगा। यानी रात को 10 से 11 बजे तक सिर्फ उन लोगों के लिए खुला रहेगा जिन्होंने इसकी VIP बुकिंग की है।

टिकट शुल्क

  • सोमवार से शुक्रवार - ₹70
  • शनिवार और रविवार - ₹100
  • VIP बुकिंग - ₹500

अहमदाबाद फ्लावर शो में कीर्ति स्तंभ, कमल का फूल, ओलंपिक टॉर्च, कैनोपी, हल्क, डोरेमोन, स्पंज बॉब वेगेरे समेत कई तरह के मूर्तियों को फूलों से विभिन्न तरह से सजाया गया है। अहमदाबाद के फ्लावर शो में आपको कुछ ऐसी प्रजातियों और रंगों के फूल भी देखने को मिलेंगे, जो आमतौर पर आसानी से दिखाई नहीं देते हैं।

कल से खुलेगा Glow Garden

कल यानी 3 जनवरी को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर Glow Garden के दरवाजे आम लोगों के लिए खो दिये जाएंगे। लगभग 4500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना यह ग्लो गार्डन एलईडी बल्ब से सजा हुआ है। रात के अंधेरे में जब यह चमकेगा तब इसे देखकर बिल्कुल ऐसा लगेगा मानो यह कहानियों वाला कोई परी लोक है। इस ग्लो गार्डन को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम में वर्तमान फ्लावर पार्क और एलीस ब्रिज के पास बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्लो गार्डन को लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बनाया गया है। ग्लो गार्डन में पेड़ों, कई तरह के जानवरों जैसे शेर, बाघ, जिराफ, पोलर बियर और कई तरह के कार्टून चरित्रों की मूर्तियां लगायी गयी हैं, जो रात के अंधेरे में चमकती हैं। सबसे मजेदार बात है कि यहां दो झुले लगाए हुए हैं और वो भी रात के अंधेरे में चमकते हैं। रात के अंधेरे में गुलाब, कमल और सूरजमुखी के फूल भी यहां चमकेंगे।

ahmedabad-flower show glow garden

पूरे परिवार के साथ घूमें ग्लो गार्डन

यह ग्लो गार्डन गुजरात को दूसरा ग्लो गार्डन है। पहला ग्लो गार्डन केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनाया गया है। साबरमती रिवरफ्रंट पर बना यह ग्लो गार्डन पूरे परिवार के साथ एक जादुई दुनिया में कुछ वक्त बिताने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां न सिर्फ बच्चों के पसंदीदा कार्टून चरित्रों की चमकने वाली मूर्तियां लगायी गयी हैं, बल्कि चमकने वाला डांस फ्लोर और तो और इस बगीचे की पगडंडियां भी चमकने वाली हैं।

कितनी है एंट्री शुल्क?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्लो गार्डन में फिलहाल कोई एंट्री शुल्क नहीं लग रहा है। साबरमती रिवरफ्रंट फ्लावर शो के टिकट में ही लोग ग्लो गार्डन में भी घूम सकेंगे। हालांकि संभावना है कि फ्लावर शो के खत्म होने के बाद ग्लो गार्डन में एंट्री शुल्क को लागू किया जाए। उससे पहले अगर मौका मिलता है तो फ्लावर शो के साथ-साथ ग्लो गार्डन में भी जरूर घूम आएं।

More News

Read more about: ahmedabad garden
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+