Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोल्ड प्ले का अहमदाबाद कॉन्सर्ट देखकर घर वापस लौटने में नहीं होगी परेशानी, देर रात तक मिलेगी मेट्रो

कोल्ड प्ले का अहमदाबाद कॉन्सर्ट देखकर घर वापस लौटने में नहीं होगी परेशानी, देर रात तक मिलेगी मेट्रो

इस शनिवार और रविवार को अहमदाबाद में धुम मचाने वाले हैं कोल्ड प्ले (Cold Play)। लगातार 2 दिनों तक अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा कोल्ड प्ले का कॉन्सर्ट। देर रात तक कॉन्सर्ट में नाचने-गाने और झुमने के बाद घर वापस भी तो लौटना है, लेकिन कैसे? क्या इतनी रात को मेट्रो सेवा मिलेगी? बिल्कुल मिलेगी...अहमदाबाद में जिस दिन कोल्ड प्ले का कॉन्सर्ट होगा, उस दिन मिलेगी देर रात तक मेट्रो सेवा।

मीडिया रिपोर्ट में गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) के हवाले से कुछ ऐसा ही दावा किया गया है। बताया जाता है कि इस सप्ताहांत में अहमदाबाद में खासतौर पर कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए ही देर रात तक मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है।

ahmedabad metro timing cold play

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार (25 और 26 जनवरी) को अहमदाबाद में कोल्ड प्ले का Back to Back 2 कॉन्सर्ट होने वाला है। इसका क्रेज इतना ज्यादा है कि सिर्फ अहमदाबाद नहीं बल्कि देश के दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग खासतौर पर इस कॉन्सर्ट में जाने के लिए अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए और कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए ही अहमदाबाद मेट्रो को रात 12.30 बजे तक चलाने का फैसला लिया गया है। हालांकि इसके लिए कुछ खास बातें भी ध्यान रखनी होगी।

  • मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों के लिए तो उपलब्ध होगी, लेकिन अतिरिक्त समय पर लोगों को सिर्फ मोटेरा स्टेडियम स्टेशन से ही प्रवेश करने की अनुमति होगी।
  • मेट्रो सेवाएं हर 8 मिनट पर उपलब्ध होंगी।

इस बारे में अहमदाबाद मेट्रो के एक अधिकारी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट के दौरान और उसके बाद यात्री बड़ी संख्या में यात्रा करने वाले हैं। इसलिए मेट्रो सेवाओं को मोटेरा-APMC और थलतेज गाम-वस्त्रल रूट पर अतिरिक्त समय प्रदान करने की योजना है। हालांकि सप्ताहांत में अतिरिक्त समय में मेट्रो सेवाएं गांधीनगर लाइन पर उपलब्ध नहीं होंगी। इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय के अनुसार ही चलेगी।

की जा रही है विशेष व्यवस्थाएं

कॉन्सर्ट देखकर घर वापस लौटने वाले लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो प्रबंधन की तरफ से पेपर टिकट की व्यवस्था की गयी है। यह टिकट सिर्फ रिटर्न टिकट होगा, ताकि रात को कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद मेट्रो टिकट की लंबी लाइन में लोगों को इंतजार करना न पड़े।

बताया जाता है कि मोटेरा स्टेडियम स्टेशन पर उन दो दिनों में करीब 10 टिकट काउंटर खोले जाएंगे, ताकि लोगों को आसानी से और जल्दी टिकट मिल सकें। अगर कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट से बाहर निकलकर आप मेट्रो का डिजिटल टिकट खरीदना चाहते हैं, तो मेट्रो ऐप बेहतर विकल्प होगा।

बता दें, अब तक लगभग 50,000 यात्री अहमदाबाद मेट्रो ऐप का उपयोग कर रहे हैं।

बताया जाता है कि मोटेरा स्टेडियम स्टेशन से खुलने वाली मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतराल भी घटा दी जाएगी, ताकि कॉन्सर्ट से घर वापस लौटने वाले लोगों को किसी भी परेशानी न हो। अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर इस स्टेशन से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 65,000-70,000 के बीच होती है लेकिन जब मोटेरा स्टेडियम में कोई क्रिकेट मैच होता है, तब इस स्टेशन से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख तक पहुंच जाती है। ऐसे में कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट के दोनों दिन देर रात तक मेट्रो सेवाओं का उपलब्ध होना न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने वाला है बल्कि गुजरात मेट्रो रेल प्रबंधन के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+